{"_id":"10fe12df3984c0f842dc37223a2c282a","slug":"saw-the-odi-match-in-one-hundred-to-six-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ से छह हजार तक में देखें वन-डे मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ से छह हजार तक में देखें वन-डे मैच
राहुल श्ाुक्ला, कानपुर
Updated Wed, 16 Sep 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीन पार्क स्टेडियम में 11 अक्तूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वन-डे मैच के टिकट के रेट तय कर दिए गए हैं। सबसे महंगा टिकट जहां 6000 रुपये का है, वहीं सबसे कम कीमत 100 रुपये बी स्टूडेंट और बी गर्ल्स की है। हालांकि इस बार दर्शकों को पिछली बार के मुकाबले मैच देखने के लिए अधिक रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
यूपीसीए के डायरेक्टर एसके अग्रवाल का कहना है कि स्टेडियम में कुल दर्शक क्षमता 34,033 है। टिकटों के मूल्यों में 20 से 25 फीसदी का इजाफा किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि स्टेडियम में वीवीआईपी दर्शकों के लिए लग्जरी सुविधाओं से लैस कुल 35 बाक्स हैं। इनके रेट यूपीसीए ने अभी तय नहीं किए हैं, इनका विज्ञापन दिया जाएगा और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इन्हें बेचा जाएगा।
प्रमुख सचिव खेल अनीता भटनागर की 15 सितंबर तक डेडलाइन में ग्रीनपार्क स्टेडियम के डायरेक्टर पवेलियन में अस्थायी ड्रेसिंग रूम का काम पूरा हो गया है। इस काम की जिम्मेदारी एमएचपीएल के डायरेक्टर प्रनव अग्रवाल को दी गई थी। 20 सितंबर तक गेट और अन्य काम भी पूरे हो जाएंगे। ऐसा अधिकारियों का दावा है।