फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Saurikh Road Accident, Roadways Bus Accident, Two Friends Killed, Etawah Road Accident, Bike Bus Collision

Kannauj: सौरिख में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत; परिवारों में कोहराम

Sat, 22 Aug 2026 02:17 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2026 02:17 PM IST
सार

Kannauj News: इटावा से पेट्रोल पंप पर काम करके बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। सौरिख थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव के पास नहर पुल के मोड़ पर इटावा जा रही हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Saurikh Road Accident, Roadways Bus Accident, Two Friends Killed, Etawah Road Accident, Bike Bus Collision
रोडवेज बस की टक्कर से दो दोस्तों की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

परौर गांव निवासी पवनेश उर्फ पवन कुमार (24) पुत्र ब्रजेश कुमार और रूप सिंह (22) पुत्र राजवीर इटावा में एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। शनिवार सुबह दोनों बाइक से इटावा से अपने गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन

करीब साढ़े दस बजे सकरावा थाना क्षेत्र में उमरपुर गांव के पास नहर पुल के मोड़ पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Saurikh Road Accident, Roadways Bus Accident, Two Friends Killed, Etawah Road Accident, Bike Bus Collision
रोडवेज बस की टक्कर से दो दोस्तों की मौत - फोटो : amar ujala

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी सौरिख पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों दोस्तों की मौत की खबर से परौर गांव में सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन

आठ  माह पहले हुई थी पवन की शादी

मृतक पवनेश उर्फ पवन की शादी करीब आठ  माह पहले चिकनपुर निवासी शिवानी के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में मां मंजू देवी और छोटा भाई संदीप है। संदीप ऋषि इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा है। बेटे की मौत से मां मंजू देवी बेसुध हैं।

Saurikh Road Accident, Roadways Bus Accident, Two Friends Killed, Etawah Road Accident, Bike Bus Collision
मृतक रूप सिंह की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

रूप सिंह के परिवार में भी मातम

दूसरे मृतक रूप सिंह के परिवार में मां अनीता, भाई प्रांशु और तीन बहनें हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोगों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

हादसे की सूचना पर क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ और सौरिख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रोडवेज बस की टक्कर से हुई दो युवकों की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची रही।

Saurikh Road Accident, Roadways Bus Accident, Two Friends Killed, Etawah Road Accident, Bike Bus Collision
पवनेश उर्फ पवन कुमार की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

उधर सकरावा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और रोडवेज बस को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने रोडवेज बस चल रहे ड्राइवर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं ग्रामीणों का कहना है एक्सीडेंट करने के बाद ड्राइवर व कंडक्टर मौके से फरार हो गए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed