फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sapayeoo per lathi chalayee

उपद्रव कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने जमकर भांजी लाठी

Tue, 15 Dec 2020 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
sapayeoo per lathi chalayee
जिला पंचायत अध्यक्ष को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
उपद्रव कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने जमकर भांजी लाठी
विज्ञापन

- सपा एमएलसी समेत 145 कार्यकर्ता गिरफ्तार
-किसान आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। कृषि कानूनों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को माती स्थित कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारेबाजी की। सपा एमएलसी व जिला पंचायत अध्यक्ष को हिरासत में लेने पर कुछ कार्यकर्ता पुलिस वाहनों पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस ने सपाइयों पर लाठियां चलाईं। इससे कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। इस बीच पुलिस ने 145 कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा है।
किसान आंदोलन के समर्थन में सपा के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता एकत्र हुए कार्यकर्ताओं का हुजूम कलक्ट्रेट परिसर पहुंचा। पुलिस ने घेराबंदी की तो कार्यकर्ता वहीं बैठकर नारेबाजी करने लगे। समझाने के बाद न मानने पर पुलिस ने एमएलसी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव आदि को हिरासत में लिया। इससे कुछ कार्यकर्ता उग्र हो गए। वह पुलिस वाहनों पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। सपाइयों को उग्र होता देख पुलिस ने लाठियां पटकीं तो कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय की तरफ भागने लगे। वहां भी पुलिस के पहुंचने पर कई कार्यकर्ता वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर डीएम डा. दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी भी पहुंचे। लावारिस मिले आठ वाहनों का अवैध पार्किंग में चालान किया है। जबकि चार वाहन सीज किए गए हैं। । पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, मिथलेश कटियार, केके सचान, उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, अनूप कुमार सिंह, पवन कटियार, योगेंद्र राठौर, शेखू खान, कबीरूल हसन अमित यादव, महेंद्र सिंह, हीरेंद्र सिंह, नसीम कुरैशी, विजय गुप्ता आदि को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चिल्लाते रहे एसडीएम नहीं मिली बस
कानपुर देहात। सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ देख एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने एआरटीओ को समय से बस उपलब्ध कराने के लिए कहा था। इसके बाद भी बस नहीं आई। एसडीएम बस के लिए फोन पर चिल्लाते रहे। इस पर उन्होंने पुलिस के वाहनों से ही कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन भेजना शुरू किया।
हवालात में डाले गए यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष
कानपुर देहात। माती में प्रदर्शन के दौरान उपद्रव करने में यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, हिमांशु, अदनान आदि कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। वहां पुलिस ने उन्हें हवालात में डाल दिया। जबकि अन्य सपाई पुलिस में हिरासत में रखे गए थे। वहां रिहाई के दौरान पहुंचे एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम आनंद कुमार से पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव ने कोतवाली में बंद कार्यकर्ताओं को छोड़ने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर उन्हें नहीं छोड़ा गया तो वह रिहाई स्वीकार नहीं करेंगे। इस पर उन कार्यकर्ताओं भी छोड़ दिया गया।
धरना देने के बाद भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने माती स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए डीएम दफ्तर पहुंच कर एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल को एसडीएम आनंद कुमार सिंह व सीओ संदीप सिंह की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विपिन तिवारी ने कहा कि किसान विरोधी कानून हैं। इन्हें वापस लिया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य के संबंध में संसद का विशेष सत्र बुलाकर कानून बनाया जाए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर परशुराम, जयप्रकाश, अमर सिंह, रामनारायन, रमेश यादव, सागर पांडेय, अरविंद सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। डेरापुर पुलिस ने किसान आंदोलन के तहत धरना देने राष्ट्रपति के गांव परौंख जा रहे भाकिूय नेता अशोक कुमार, मोहन लाल, कुंवर सिंह को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया। वहीं तहसील अध्यक्ष सलीम मंसूरी को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया। इसी तरह से रसूलाबाद, शिवली क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका।
----
टोल पर रोका गया शिवपाल सिंह का काफिला
कानपुर देहात। किसान आंदोलन को लेकर सतक प्रशासन बारा टोल पर सुबह से मुस्तैद रहा। डीएम डा. दिनेश चंद्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एसडीएम आनंद कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ टोल पर मौजूद थे। इस बीच इटावा से कानपुर की तरफ जा रहे वाहनों के काफिले को रोक लिया गया। काफिला प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह का था। उन्होंने गाड़ी से उतर कर डीएम से मुलाकात की। साथ ही वह करीब 20 मिनट तक टोल प्लाजा पर बैठे रहे। उन्होंने लखनऊ जाने की जानकारी डीएम को दी। इसके बाद उन्हें जाने दिया गया।
एंबुलेंस से भेजे गए सपाई
कानपुर देहात। पुलिस को बारा टोल पर वाहनों में नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। वहां बारा चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी ने अलग-अलग वाहनों में सवार होकर जा रहे 40 कार्यकर्ताओं को रोक लिया। उन्हें पुलिस लाइन भेजने के लिए कोई वाहन नहीं मिले तो हाईवे की एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया।
किसान आंदोलन में शामिल होने वाले सपा के 145 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है। उपद्रव करने वालों पर हल्का बल प्रयोग किया गया है। आंदोलन के नाम पर किसी भी राजनीतिक दल को अराजकता करने की छूट नहीं दी जा सकती है। गिरफ्तार किए गए सभी कार्यकर्ताओं को शाम पांच बजे के बाद पुलिस लाइन से निची मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

-आनंद कुमार सिंह, एसडीएम अकबरपुर

सपा कार्यालय के बाहर पुलिस बल के साथ मौजूद एसडीएम।

सपा कार्यालय के बाहर पुलिस बल के साथ मौजूद एसडीएम।- फोटो : AKBARPUR

एमएलसी दिलीप यादव को जीप में बैठाती पुलिस।

एमएलसी दिलीप यादव को जीप में बैठाती पुलिस।- फोटो : AKBARPUR

सपा नेता की गाड़ी को क्रेन से ले जाती ट्रैफिक पुलिस।

सपा नेता की गाड़ी को क्रेन से ले जाती ट्रैफिक पुलिस।- फोटो : AKBARPUR

सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बाइक सुरक्षित करते साथी।

सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बाइक सुरक्षित करते साथी।- फोटो : AKBARPUR

सपा कार्यकर्ताओं को इस तरह जीप से ले जाती पुलिस।

सपा कार्यकर्ताओं को इस तरह जीप से ले जाती पुलिस।- फोटो : AKBARPUR

पुलिस जीप के ऊपर चढ़कर नारेबाजी करते सपा कार्यकर्ता।

पुलिस जीप के ऊपर चढ़कर नारेबाजी करते सपा कार्यकर्ता।- फोटो : AKBARPUR

कलक्ट्रेट परिसर में सपाइयों को खदेड़ती पुलिस।

कलक्ट्रेट परिसर में सपाइयों को खदेड़ती पुलिस।- फोटो : AKBARPUR

कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम वित्त को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता।

कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम वित्त को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : AKBARPUR

सपा कार्यालय के बाहर कोतवाल को निर्देशित करते डीएम।

सपा कार्यालय के बाहर कोतवाल को निर्देशित करते डीएम।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed