फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sapaiyon ne naarebaajee kar tahaseeladaar ko gyaapan saumpa

सपाइयों ने नारेबाजी कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Fri, 25 Sep 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
sapaiyon ne naarebaajee kar tahaseeladaar ko gyaapan saumpa
तहसील में ज्ञापन देने पहुंचे सपा कार्यकर्ता । - फोटो : ORAI
जलौन। महोबा में क्रशर कारोबारी की हत्या के मामले में पीड़ित के परिवार से मिलने जा रहे सपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री को कानपुर में पुलिस के रोके जाने पर सपाइयों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में मोहित मिश्रा, मनोज दुबे, नरसिंह यादव, अनुराग तिवारी, शिवराज सिंह, अनुज गोस्वामी, नरेंद्र वर्मा, राजबहादुर राजावत, विष्णु चतुर्वेदी, दीपक त्रिपाठी, सुधांशु भारती आदि जुलूस की शक्ल में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। जहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बलराम गुप्ता को सौंपा। इसमें कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। पीड़ित परिवारों के यहां मिलने जाने वाले विपक्षी पार्टियों के नेताओं को जबरन रोक लिया जाता है।
विज्ञापन

22 सितंबर को सपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे क्रशर कारोबारी की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए बहराइच विधायक केके ओझा के साथ महोबा जा रहे थे। कानपुर में जाजमऊ के पास जबरन रोक लिया गया। बाद में नजरबंद कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में लोकतंत्र बहाल करने और अपराधों पर लगाम लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed