फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sapa neta ne kaaryakartaon ke saath naademoo chaukee ka gheraav kiya

सपा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ नादेमऊ चौकी का घेराव किया

Sun, 28 Nov 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
sapa neta ne kaaryakartaon ke saath naademoo chaukee ka gheraav kiya
हसेरन(कन्नौज)। 26 दिन से लापता युवक की तलाश में भटक रही मां को सपा के पूर्व प्रदेश सचिव का साथ मिला है। शनिवार को सपा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ नादेमऊ चौकी का घेराव किया। इस दौरान हरिमोहन को तलाश करने की मांग की। पुलिस ने 10 दिन के अंदर तलाश कर लेने का सपा नेताओं को भरोसा दिलाया। सपा नेता का कहना है कि 10 दिन में पुलिस युवक को तलाश नहीं कर पाई तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सपा के पूर्व प्रदेश सचिव आलोक वर्मा नादेमऊ में पीड़ित मीरा देवी से मिले। इनका दु:खड़ा सुना। पीड़िता ने बताया कि बेटे हरिमोहन को लापता हुए 26 दिन का समय बीत चुका है। पुलिस जांच जारी होने की बात कह रही है। अभी तक बेटे का पता नहीं लगा। इसके बाद सपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ नादेमऊ चौकी पहुंच गए। पुलिस की जांच की जानकारी ली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर हरिमोहन की तलाश की जा रही है। आरोपियों के घरों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही। वह 10 दिन के अंदर मामले का खुलासा कर देंगे। पुलिस के आश्वासन के बाद सपा नेता लौट गए। आलोक वर्मा का कहना है कि 10 दिन में युवक का पता न लगा तो सपाई आंदोलन के लिए मजबूर होेंगे।
विज्ञापन

नादेमऊ कस्बे के हरिमोहन को बलीदासपुर गांव निवासी बबलू व थाना तालग्राम के रसूलाबाद निवासी बबलू एक नवंबर को घर से ले गए थे। इसके बाद से पता नहीं चला। मां ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed