फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sanjeet kidnapping murder case: Sister appealed to CBI for justice by messaging on WhatsApp

संजीत अपहरण हत्याकांड: बहन ने मैसेज कर सीबीआई से लगाई न्याय की गुहार, मिला यह आश्वासन

Wed, 29 Dec 2021 03:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Dec 2021 03:55 PM IST
सार

मनीष हत्याकांड में हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए मीनाक्षी ने जैसे सोशल मीडिया का सहारा लिया था। इसी तरह संजीत की बहन रूचि भी सोशल मीडिया पर हत्यारोपियों के खिलाफ जंग लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
Sanjeet kidnapping murder case: Sister appealed to CBI for justice by messaging on WhatsApp
संजीत हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा केस में उलझी सीबीआई ने रूचि को जल्द ही संजीत हत्याकांड की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है। रूचि ने तीन दिन पहले सीबीआई के अधिकारी को व्हाट्सअप मैसेज कर न्याय की गुहार लगाई थी। रूचि ने बताया कि संजीत हत्याकांड की जांच कर रहे डिप्टी एसपी हरजीत सचान ने 23 अक्तूबर को टीम संग घर पहुंचकर बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन


इसके बाद कॉल कर फिरौती के लिए अपहर्ताओं से बातचीत में इस्तेमाल हुए मोबाइल की मांग की थी। इसके बाद रूचि ने जांच अधिकारी के नंबर को अपने मोबाइल में सुरक्षित रख लिया था। रूचि ने बताया कि एक माह पहले उसने जांच अधिकारी को कॉल कर मोबाइल सुपुर्द करना चाहा, लेकिन कॉल नहीं उठा।
विज्ञापन


इसके बाद उसने मैसेज कर इसकी जानकारी दी। जिसपर जांच अधिकारी ने जरूरत पड़ने पर मोबाइल लेने का आश्वासन देते हुए उसे अपने पास सुरक्षित रखने की बात कही। रविवार सुबह दोबारा उसके जांच अधिकारी को मैसेज कर केस की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानना चाहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रूचि ने सोशल मीडिया पर छेड़ी जंग
मनीष हत्याकांड में हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए मीनाक्षी ने जैसे सोशल मीडिया का सहारा लिया था। इसी तरह संजीत की बहन रूचि भी सोशल मीडिया पर हत्यारोपियों के खिलाफ जंग लड़ने की तैयारी कर रही हैं। रूचि ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए हत्यारोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाएंगी। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले अपनी डीपी पर भाई के साथ हत्यारोपी की भी फोटो लगा कहा कि यही मेरे भाई का हत्यारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed