{"_id":"61d71af89d08fc631072964c","slug":"sanjeet-kidnapping-murder-case-cbi-interrogates-the-accused-who-got-clean-chit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संजीत अपहरण हत्याकांड: क्लीन चिट पाए आरोपी से सीबीआई ने की पूछताछ, राहुल की होने वाली थी संजीत की बहन से शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीत अपहरण हत्याकांड: क्लीन चिट पाए आरोपी से सीबीआई ने की पूछताछ, राहुल की होने वाली थी संजीत की बहन से शादी
Thu, 06 Jan 2022 10:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:08 PM IST
सार
संजीत की बहन रुचि ने सीबीआई अफसरों को बताया कि उसकी शादी राहुल से तय हो रही थी, लेकिन संजीत को जब राहुल के बारे कुछ गलत जानकारियां मिली तो उसने शादी कराने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से वह संजीत से खुन्नस रखने लगा था।
विज्ञापन
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजीत अपहरण हत्याकांड के मामले में गुरुवार को सीबीआई ने इस केस में नामजद रह चुके राहुल यादव से कई घंटों तक पूछताछ की। पुलिस ने राहुल को भले ही क्लीन चिट दे दी हो, लेकिन सीबीआई के रडार पर वह अब भी है। सीबीआई इंस्पेक्टर ने राहुल को होटल बुलाकर उसके बयान भी दर्ज किए हैं।
बर्रा पांच निवासी लैब टेक्नीशियन संजीत यादव का 22 जून 2020 की रात अपहरण हो गया था। संजीत के पिता ने 26 जून को बर्रा विश्वबैंक निवासी पीएसी जवान के बेटे राहुल यादव पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में कुछ पता नहीं चला था।
24 जुलाई को पुलिस ने संजीत के अपहरण के बाद हत्या का खुलासा करते हुए रामजी, ईशू, चीता, प्रीति, कुलदीप, नीलू, सिम्मी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद राहुल को क्लीन चिट दे दी थी। सीबीआई ने जब संजीत के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने राहुल पर भी शक जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्रा पांच निवासी लैब टेक्नीशियन संजीत यादव का 22 जून 2020 की रात अपहरण हो गया था। संजीत के पिता ने 26 जून को बर्रा विश्वबैंक निवासी पीएसी जवान के बेटे राहुल यादव पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन
24 जुलाई को पुलिस ने संजीत के अपहरण के बाद हत्या का खुलासा करते हुए रामजी, ईशू, चीता, प्रीति, कुलदीप, नीलू, सिम्मी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद राहुल को क्लीन चिट दे दी थी। सीबीआई ने जब संजीत के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने राहुल पर भी शक जताया था।
विज्ञापन
संजीत की बहन रुचि ने सीबीआई अफसरों को बताया कि उसकी शादी राहुल से तय हो रही थी, लेकिन संजीत को जब राहुल के बारे कुछ गलत जानकारियां मिली तो उसने शादी कराने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से वह संजीत से खुन्नस रखने लगा था।
वारदात के दिन राहुल और संजीत की फोन पर बात भी हुई थी। दोनों की लोकेशन भी बर्रा में मिली थी। शादी से इनकार पर राहुल ने रुचि को धमकी भरे मैसेज भी भेजे थे। रुचि ने उक्त मैसेजों की फोटो कॉपी सीबीआई अफसरों को उपलब्ध कराई। सीबीआई अफसरों ने राहुल से इस बाबत भी पूछताछ की। इसके बाद सीबीआई टीम फत्तेपुर भी गई, जहां पर हत्यारोपियों ने संजीत का शव फेंके जाने की बात कही थी।

बढ़ सकती है पुलिस की परेशानियां
सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम ने राहुल से एक घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ की। सीबीआई ये जानने की कोशिश कर रही है कि पुलिस ने अपनी जांच में किस आधार पर उसे क्लीन चिट दी। जेल भेजे गए आरोपियों से राहुल का कोई कनेक्शन तो नहीं। क्या पुलिस ने जेल भेजे गए आरोपियों और राहुल के सीडीआर की मिलान की। ऐसे तमाम सवालों के जवाब तलाश रही है।
सीबीआई ने बदला ठिकाना
सूत्रों के अनुसार सीबीआई अफसरों ने गुरुवार को अपना ठिकाना बदल लिया है। राहुल के बयान दर्ज करने के बाद वह बर्रा में ही अब दूसरे होटल में ठहरी हुई है। टीम के सदस्य अब तक के पूछताछ और साक्ष्य संकलन से घटना से संबंधित दस्तावेजों से मिलान करने में जुटी हुई है।