फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sampoorna Samadhan Diwas, inspector was playing game on mobile, SDM ordered investigation

संपूर्ण समाधान दिवस: फरियादियों का बना मजाक! मोबाइल पर गेम खेल रहे थे दरोगा, SDM ने दिए जांच के आदेश

Sat, 04 Mar 2023 07:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Mar 2023 07:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में संपूर्ण समाधान दिवस में दरोगा का वीडियो वायरल हो गया। फरियादी अपनी-अपनी व्यथा सुना रहे थे, जबकि साहब मोबाइल पर गेम खेल रहे थे।

विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas, inspector was playing game on mobile, SDM ordered investigation
गेम खेलते दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। इसमें एक दरोगा के मोबाइल पर गेम खेलते वीडियो वायरल हो गया। इसको लेकर लोगों में खूब चर्चा रही। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई कराने की बात कही।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि सदर तहसील में एसडीएम नुपूर गोयल ने शिकायतें सुनीं। कुल 53 शिकायतें पहुंची, जिसमें मात्र सात का ही निस्तारण हो पाया। दरअसल, दरोगा जी यहीं मोबाइल पर ताश का गेम खेल रहे थे। लोग इसे पीड़ितों का मजाक उड़ाने के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग पहुंचे, समस्याओं के निराकरण का आश्वासन
संपूर्ण तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ ऋषिराज के पास पहुंची नेवलगंज की 80 वर्षीय वृद्धा रामप्यारी ने बेटे बहू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वृद्धा ने बेटे बहू पर आए दिन गालीगलौज करने और खाना न देने की बात कही।

साथ ही खुद का पेट भरने के लिए मांगकर खाने की जानकारी देकर न्याय की गुहार लगाई। सीडीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, शिकायतें सुन रहे सीडीओ व एसपी सिद्धाथशंकर मीना के पास माखी थानाक्षेत्र भदेमू गांव निवासी जीतपाल पहुंचे।

लेखपाल और प्रधान मिले हुए हैं
अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पड़ोसी ने जबरन घर के पास की जमीन को कब्जा कर रखा है। दस बार से अधिक तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगा चुका है, लेकिन मौके पर जांच करने अधिकारी नहीं गए। लेखपाल पर आरोप लगाया कि वह प्रधान से मिले हुए हैं।

हर बार लगती है गलत रिपोर्ट
इसलिए हर बार प्रधान से मिलकर गलत रिपोर्ट लगा देते हैं। तहसील प्रशासन लेखपाल की ही रिपोर्ट को सही मान लेता है। पूर्व में एसडीएम ने कानूनगो से रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन कानूनगो मौके पर जाने की जहमत नहीं उठा सके। शिकायतों से खुन्नस खाकर पड़ोसी आए दिन मारपीट की घटनाएं करने पर आमादा हो जाते हैं।

अधिक बिल, नोटिस जैसे मामले भी छाए
अक्सर उसकी बूढ़ी मां को मारते पीटते हैं। इस पर एसपी ने माखी इंस्पेक्टर को फोन कर आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अधिक बिल, नोटिस, अधिक मीटर रीडिंग सहित अन्य मामले छाए रहे।कुल 185 शिकायतीपत्र पहुंचे। जिसमें पुलिस के 31, राजस्व के 77, विकास के 37 व अन्य 40 मामले आए। मौके पर तीन मामलों का निस्तारण हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed