{"_id":"5d6d1da58ebc3e014b5f8c8c","slug":"samajwadi-party-leaders-and-workers-started-movement-to-open-the-safari-80-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: सफारी के बाहर प्रदर्शन करते 80 सपाई गिरफ्तार, शांतिभंग की आशंका में पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: सफारी के बाहर प्रदर्शन करते 80 सपाई गिरफ्तार, शांतिभंग की आशंका में पुलिस ने की कार्रवाई
Mon, 02 Sep 2019 07:24 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Sep 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
इटावा सफारी के साइलेंस जोन में लाउडस्पीकर न बजाने का सपाइयों से डायरेक्टर वीके सिंह ने अनुरोध किया, लेकिन सपाई नहीं माने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में धारा 144 लगी होने के बावजूद सोमवार को प्रदर्शन करने और साइलेंस जोन घोषित लायन सफारी के गेट पर लाउडस्पीकर से भाषण देेने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने 80 सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस लाइन ले जाकर सपाइयों को रिहा कर दिया गया।
अखिलेश यादव सरकार में बनी इटावा सफारी जनता के लिए न खोलने के विरोध में सपाइयों ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अगुवाई में सोमवार को सफारी के गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपाई शामिल थे। गेट पर लाउडस्पीकर लगाकर सभा की जाने लगी। शोर सुनकर सफारी के डायरेक्टर वीके सिंह बाहर आए। उन्होंने सपाइयों से लाउडस्पीकर बंद करने का अनुरोध किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।
इस पर डायरेक्टर ने जिला प्रशासन को सूचना दी। कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र नाथ शुक्ला, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी चंद्रभान सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सपाइयों से कहा कि जिले में 144 लगी हुई है और सफारी साइलेंस जोन है, इसलिए प्रदर्शन तुरंत बंद कर दें। सपाई नहीं माने तो सिटी मजिस्ट्रेट ने सपाइयों को शांतिभंग में गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दे दिए।
विज्ञापन
पुलिस सपाइयों को बस में पुलिस लाइन ले गई, जहां से उन्हें रिहा कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि 144 का उल्लंघन करने और साइलेंस जोन में लाउडस्पीकर बजाने के आरोप में 80 सपाइयों को गिरफ्तार किया गया था। कुछ देर बाद सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
इन सपाइयों ने दी गिरफ्तार
गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, कुलदीप गुप्ता संटू, कार्तिकेय यादव, उत्तम प्रजापति,अवनीश राजपूत, हेमरुद्ध सेंगर, पूर्व सदस्य जिला पंचायत आशीष राजपूत, ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार यादव बंटी, भरथना नगर पालिका अध्यक्ष हाकिम सिंह, भूपेंद्र दिवाकर, बलराम सिंह, हरीओम यादव, अशोक यादव, बाबू सुरेंद्र सिंह, राजीव यादव, उमेश राजपूत, मुबारक अंजुम, नफीसुल हसन, राजवीर सिंह राजपूत, विद्याराम यादव, देवेंद्र भदौरिया, स्वदेश यादव, सिल्पू भदौरिया, बृजेश यादव, अरविंद यादव, किशन यादव, अमित कठेरिया, शिवम पाल, मुकेश यादव, एमएम मुस्तकीम, हाजी अब्दुल मन्नान, सनी यादव, मेघाव्रत, रजनीश यादव, बंटी, मनोज यादव, अमित सोनी, आनंद यादव, सतेंद्र यादव, प्रमोद यादव, लालू पाल, अखिलेश लोहिया, जयसिंह यादव, नीरज यादव, सचिन यादव, सौरभ यादव, सुमन दिवाकर, राहुल यादव आदि ने गिरफ्तारियां दीं।
प्रशासन ने अक्तूबर में सफारी खोलने का दिया आश्वासन
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि प्रशासन ने अक्तूबर के पहले सप्ताह में इटावा सफारी जनता के लिए खोलने का आश्वासन दिया है। अगर पहले सप्ताह में सफारी नहीं खोली गई तो सपाई 15 अक्तूबर से फिर बडे़ स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।