फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi party leader reached in unnao, meet with farmers in case of land acquisition

उन्नाव में जमीन अधिग्रहण मामला: सपाइयों ने लगाई चौपाल, किसानों की ये हैं सात बड़ी मांगें

Mon, 18 Nov 2019 04:38 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Nov 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader reached in unnao, meet with farmers in case of land acquisition
सपाइयों ने लगाई चौपाल - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में यूपीसीडा (यूपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट अथॉरिटी) के ट्रांस गंगा सिटी प्रोजेक्ट के भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की मांग का मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने ट्रांस गंगा सिटी स्थल से सटे शंकरपुर गांव में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर किसनों ने सात सूत्री मांगपत्र सपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने उनके साथ बर्बरता से लाठियां बरसाईं हैं। बेवजह लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। हमारी मांगों पर प्रशासन ने कोई सहमत नहीं जताई है। मांगपत्र में किसानों पर लगाए गए मुकदमें वापस लिए जाने, किसानों को नया कानून सन 2011-12 के अंतर्गत कानून में शामिल किए जाने आदि मांगे प्रमुख रहीं।
विज्ञापन




इस मौके पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, एमएलसी सुनील साजन, पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदय राज यादव, पूर्व जिला महासचिव राजेश यादव, सपा नेत्री मनीषा यादव किसान नेता मुकेश यादव व शेखर दीक्षित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed