फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi and congress party strategists failed in up eledtion 2017

सपा-कांग्रेस के ये रणनीतिकार हुए फेल, अब झेलनी पड़ रही दुश्वारियां

Mon, 13 Mar 2017 01:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Mar 2017 01:05 AM IST
सार

संजीवनी नहीं आई काम

विज्ञापन
samajwadi and congress party strategists failed in up eledtion 2017
डेमो पिक

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टियों के शिर्ष नेताओं को छोड़ कर वे चेहरे नजर आना बंद हो गए हैं जो पहले सबसे अधिक चर्चा में रहे। इनकी बात इसलिए की जा रही है क्योंकि हारी हुए दल अब मंथन करने बैठेंगे।   
विज्ञापन

 

samajwadi and congress party strategists failed in up eledtion 2017
डेमो पिक

गौरतलब हो यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर कांग्रेस को संजीवनी देने पहुंचे थे इसलिए ये खासी चर्चा में रहे। कांग्रेस में जान डालने के लिए उन्होंने जो योजना तैयार की थी कई दिनों तक मीडिया में उसका भौकाल कायम रहा। एक वक्त लगने लगा था कि कांग्रेस की छवी सुधारने में प्रशांत कामयाब हो जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

samajwadi and congress party strategists failed in up eledtion 2017
पीएम नरेंद्र मोदी

इसकी बड़ी वजह यह भी थी कि बीते लोकसभा चुनाव में प्रशांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार प्रसार का जिम्मा संभाला था जिसमें वे सफल हुए थे। लेकिन प्रशांत का जलवा इस चुनाव में बरकरार नहीं रहा। हालांकि इस कांग्रसे को मिली हार का ठीकरा उनके माथे नहीं फोड़ा जा सकता। वह केवल मीडिया मैनेजमैंट तक ही सीमित थे। ऐसा खुद उनका कहना है। उन्होंने चुनाव के नतीजे आने के बाद मीडिया में बयान दे डाला। कहा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उनकी बातों को नहीं माना इसलिए कांग्रेस चुनाव हारी है। 

 

विज्ञापन

samajwadi and congress party strategists failed in up eledtion 2017
प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

लेकिन ये बात सच है कि चुनाव से पहले राहुल का गुरू बनने की भूमिका में प्रशांत किशोर ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अंदर की बात तो कोई नहीं जानता कि चुनाव में कांग्रेस ने प्रशांत की बातों को फोलो किया या नहीं। कहा यह भी जा रहा है कि प्रशांत ऐसा बयान सिर्फ इसलिए दे रहें है ताकि उन्हें कोई अगला मिल सके और उनकी गाड़ी चलती रहे।

 

samajwadi and congress party strategists failed in up eledtion 2017
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

वही सपा में अभी से उन नामों पर चर्चा शुरू हो गई है जो इस चुनाव में अखिलेश के बेहद खास रहे। सेंट्रल यूपी के पूर्वी छोर पर स्थित हरदोई, उन्नाव और फतेहपुर जिले में भी भाजपा ने सपा को जोर का झटका दिया है। यहां सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की प्रतिष्ठा सीधे तौर पर दांव पर लगी थी। नरेश अग्रवाल किसी तरह अपने बेटे नितिन अग्रवाल को जीता पाए।

 

samajwadi and congress party strategists failed in up eledtion 2017
सपा नेता नरेश अग्रवाल

हरदोई जिले में पिछले चुनाव में सपा को छह सीटें मिली थीं, जबकि दो बसपा के पास थी। इस बार कड़ी टक्कर के बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल तो चुनाव जीत गए, लेकिन अन्य सभी सीटों पर भाजपा विजयी रही।

 

इसी तरह उन्नाव में सपा के पास चार और भाजपा व बसपा के एक-एक सीट थी। यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सिपहसलार एमएलसी सुनील सिंह साजन व अन्य नेताओं की सीधे तौर पर सक्रियता थी। इसके बाद भी यहां सपा ने सभी सीटें गंवा दी। भाजपा ने पांच तो बसपा को एक सीट पर कामयाबी हासिल की है।

 

 

samajwadi and congress party strategists failed in up eledtion 2017
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल
समाजवादी पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले फतेहपुर निवासी नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप कर कुर्मी वोट को साधने की कोशिश की थी, लेकिन यह कोशिश नरेश उत्तम के गृह क्षेत्र में ही करिश्मा नहीं दिखा पाई। यहां पिछले चुनाव में सपा को दो, बसपा को तीन और भाजपा को एक सीट मिली थी। इस बार सभी सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। याद हो नरेश उत्तम को चुनान से पहले अखिलेश का गुरू द्रोण बताया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed