{"_id":"5ff4a14e8ebc3e30b91cb199","slug":"samajvadi-party-chibramau-news-knp6041768148","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व प्रदेश सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व प्रदेश सरकार पर बोला हमला
विज्ञापन
सपा की बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। सपा की मासिक बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार ने किसानों के बजाय अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों से विचार-विमर्श कर उन्हें ही लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर सपा सरकार की नीतियों से लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
पूर्व विधायक ने कहा कि यदि कृषि कानून किसानों को लाभ पहुंचाने वाला होता तो पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश का किसान दिल्ली पहुंचकर आंदोलन करने के लिए बाध्य नहीं होता। किसानों के कर्ज माफ किए जाने की घोषणा को चार साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार में बनवाए गए विद्यालय व अस्पतालों में अभी तक कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। सड़कों पर पैच वर्क का कार्य कागजों पर चल रहा है। सभी विभागों में भाजपा कार्यकर्ताओं को बैठाकर वसूली का काम किया जा रहा है।
इस दौरान रामप्रकाश शाक्य, नेता नरेश वर्मा, रामशंकर यादव, विनोद यादव, प्रमोद यादव, वीरेंद्र सिंह पाल, डॉ. रामसेवक राजपूत, रॉबिन सिंह यादव, विवेक, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, राजेश यादव, अनामिका अग्रवाल, हृदयनारायन दुबे, हाफिज अली, कौशल सिंह, प्रिया सक्सेना, कुसुमा तिवारी, श्याम पांडेय, मोनू चौहान, जनार्दन सिंह, गफ्फर अली, हिमांशू यादव, डॉ. जैनेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।