ईंट से कूचकर सेल्समैन की हत्या, चप्पलें सूंघते ही खोजी कुत्ता दो घरों में घुसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर राठौरी निवासी अरविंद कुमार सिंह (35) गांव राजपुर में मीनू गुप्ता के शराब के ठेक पर सेल्समैन था। वह अक्सर दुकान बंद कर सवा नौ बजे तक अपने घर पहुंच जाता था। सोमवार को वह साढ़े नौ बजे तक घर नहीं पहुंचा। इस पर पत्नी मधू ने अपने मायके रमपुरा में भतीजे सौरभ को फोन कर अरविंद को देखने को कहा। सौरभ अपने भाई देवेंद्र के साथ बाइक से राजपुर से राजेपुर की ओर रोड पर अरविंद को देखते हुए जा रहा था।
इसी दौरान गांव राजेपुर राठौरी के पास मुख्य मार्ग से करीब 20 मीटर दूर पप्पू चौहान के इंजन के पास चकरोड पर अरविंद की बाइक पड़ी दिखी। वहीं पर अरविंद गंभीर हालत में पड़ा था। उसके जबड़े और सिर में गंभीर चोट थी। सौरभ ने परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी राजेपुर ले गए। वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे नर्सिंगहोम ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
चप्पलें सूंघने के बाद खोजी कुत्ता दो घरों में घुसा
इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इस पर नरेश ने देख लेने की धमकी दी थी। हत्या की सूचना पर मंगलवार सुबह एसपी संतोष मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
अरविंद की हत्या की सूचना पर देर रात करीब साढ़े 12 बजे सीओ अमृतपुर के नेतृत्व में पुुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पड़े मिले मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस ने उनकी काल डिटेल खंगाल डाली। अब उन्हें फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पूछताछ में बताया गया कि फोन अरविंद का है।
दूसरा फोन किसका का है पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है। साथ ही अंगौछा और चप्पलों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। सुबह डाग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची। उसने खोजी कुत्ते को मिली चप्पल सुंघाई तो वह पहले गांव में इधर उधर घूमता रहा। इसके बाद दो घरों में अंदर घुस गया। इसके बाद पुलिस वहां से कुत्ते को लेकर चली गई। घटना स्थल पर उन्हें एक ईंट भी मिली। इस पर खून लगा है। वहां से फॉरेंसिक टीम ने भी कुछ नमूने लिए हैं।