फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Salary of more than 23 teachers stopped on lapses, clarification sought from all

खामियों पर 23 से अधिक शिक्षकों का रोका वेतन, सभी से स्पष्टीकरण तलब

Sun, 21 Nov 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Salary of more than 23 teachers stopped on lapses, clarification sought from all
कानपुर देहात। डीएम के सख्त निर्देश पर भी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति व खामियां दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। ब्लॉक स्तर पर किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने 23 से अधिक शिक्षकों का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

झींझक ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल जजमुईया के गेट पर शुक्रवार की सुबह दस बजे तक ताला लगा पाया गया था। जिस पर बीएसए ने सभी शिक्षक व शिक्षामित्रों का वेतन अगले आदेशों का रोक दिया है।
विज्ञापन

इसी तरह मलासा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बीवापुर का बीईओ ने एक नवंबर को निरीक्षण किया था। मौके पर छात्रों की संख्या कम मिली थी। अन्य खामियां मिलने पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक रामलक्ष्मी, सहायक अध्यापक विमला मिश्रा के खिलाफ एक-एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की है। वहीं 10 नवंबर को बीईओ राजपुर ने क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया था। जिस पर कहीं शिक्षक तो कहीं छात्र ही नहीं मिले थे, साथ ही अन्य तमाम खामियां पाई गई।
रिपोर्ट पर बीएसए ने उच्च प्राथमिक स्कूल डुबकी के प्रधानाध्यापक मो. साहब, शिक्षक शैलजा गुप्ता, प्रीती सिंह, उपेंद्र सिंह, शिक्षामित्र अनीता देवी, प्राथमिक विद्यालय कांधी की प्रधानाध्यापक वंदना शुक्ला, शिक्षक अजय कुमार, पिंकी देवी, आभा देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय कांधी कंपोजिट के शिक्षक विनोद कुमार, रीता बाजपेयी, ममता वर्मा, रामसूरत का वेतन रोका है।
इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय रमपुरा की प्रधानाध्यापक मीनाक्षी मिश्रा, शिक्षक नीलम कटियार, प्राथमिक विद्यालय दयानतपुर की प्रधानाध्यापक नसीम जहां, उच्च प्राथमिक विद्यालय दयानतपुर के शिक्षक ज्ञानेंद्र कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिलहरा कंपोजिट के शिक्षक दीपक वर्मा, रवींद्र सिंह, प्रगति कटियार, रामू सिंह का भी वेतन खामियों पर रोका है। सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
प्रधानाध्यापक की शिकायत पर पांच शिक्षकों का रोका वेतन
कानपुर देहात। मैथा ब्लॉक के जोगीडेरा प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने शनिवार को बीएसए को फोन कर बताया कि वह विद्यालय में अकेले हैं। स्कूल में तैनात पांच शिक्षक न तो समय से स्कूल आते हैं और न ही सहयोग करते हैं। कहने पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी देते हैं।

बीएसए ने वीडियो कॉल कर स्कूल मेें शिक्षकों की उपस्थिति जांची तो प्रधानाध्यापक की बात सही मिली। इस पर बीएसए सुनील दत्त ने शिक्षक सुचिता तिवारी, शोभा सचान, वर्षा त्रिपाठी, नीतू शर्मा व सपना मौर्य का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed