फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Salary of 30 accountants absent from Gandhi Jayanti programme withheld

Kanpur News: गांधी जयंती के कार्यक्रम में अनुपस्थित 30 लेखपाल का वेतन रोका

Sun, 04 Oct 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Salary of 30 accountants absent from Gandhi Jayanti programme withheld
डेरापुर (कानपुर देहात)। गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में लेखपाल अनुपस्थित रहे थे। इस पर तहसीलदार ने अनुपस्थित रहने वाले सभी 30 लेखपालों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। जारी नोटिस में राष्ट्रीय पर्व पर उपस्थित न होना ‘राष्ट्रद्रोह’ की श्रेणी में आने की टिप्पणी दर्ज कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में दो अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम में तहसील कर्मियों के उपस्थित रहने के लिए तहसीलदार ने एक दिन पहले आदेश जारी किया था। इसमें तिरंगा फहराने के दौरान सुबह 8:30 बजे उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। इधर, तहसील में कार्यरत कोई लेखपाल कार्यक्रम में नहीं पहुंचा। बिना किसी पूर्व सूचना के लेखपालों के नदारद रहने पर इसके उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना, स्वेच्छाचारिता और उदासीनता मानते हुए तहसीलदार ने सभी 30 लेखपालों का अनुपस्थित दिवस का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्पष्टीकरण नोटिस में राष्ट्रीय पर्व पर उपस्थित न होना ‘राष्ट्रद्रोह’ की श्रेणी में आने की टिप्पणी दर्ज की है। लेखपाल संघ की तहसील इकाई अध्यक्ष व औरंगाबाद डालचंद्र क्षेत्र के लेखपाल शिवम शुक्ला ने बताया कि दो अक्तूबर को कार्यक्रम से उपस्थित रहने के लिए तहसील कर्मियों के लिए आदेश जारी हुआ था। आदेश में लेखपालों को उपस्थित रहने का कोई जिक्र नहीं था। सवाल उठाया कि अनुपस्थिति को देशद्रोह से जोड़ना कतई ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार डेरापुर देशराज भारती ने बताया कि गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती पर तहसील के सभी कर्मचारियों को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद कोई लेखपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग करने नहीं पहुंचा। राष्ट्रीय पर्व के बहिष्कार की जानकारी पर नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, लेखपाल संघ के डेरापुर इकाई अध्यक्ष शिवम शुक्ला की अगुवाई में लेखपालों ने तहसील के सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप से हट गए। एसडीएम से मिलकर तहसीलदार की ओर से आपत्तिजनक भाषा प्रयोग करने पर आपत्ति जताई। तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग की। स्पष्टीकरण का आदेश वापस लेने की मांग की। तीन दिन में मांगे नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम नीरज गौतम ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed