फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Salary of 22 absent employees including two head assistants withheld

Kanpur News: दो प्रधान सहायक समेत नदारद 22 कर्मियों का वेतन रोका

Wed, 13 May 2026 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 13 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Salary of 22 absent employees including two head assistants withheld
कानपुर देहात। माती विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों में मंगलवार सुबह सीडीओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दो प्रधान सहायक समेत 22 कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर्मी समय से नहीं पहुंचते हैं। सीडीओ विधान जायसवाल ने सुबह 10ः23 बजे निरीक्षण शुरू किया। सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय में प्रधान सहायक राकेश कुमार, कनिष्ठ सहायक विक्रांत सिंह कुशवाहा, हिमांशु कुमार जायस चक्रवार्तिया, वर्गीकृत तकनीशियन संतोष कुमार शुक्ल, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन खुशबू व हेल्पर सुरेश कुमार सिंह नदारद मिले।
विज्ञापन

इसी प्रकार उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में प्रधान सहायक सुनील कुमार, डीपीएम रेशमा खातून, बीपीएम नीतू चौहान, डीपीएम -आजादी शिक्षा सचान , एमआईएस बृजेश गौतम व अंकित गुप्ता अपनी सीट पर नहीं मिले। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में सुपरवाइजर कर्ण सिंह व दिव्यांशु नदारद थे। उप निदेशक कृषि कार्यालय में डोजर ऑपरेटर मुलालाल, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में प्राविधिक सहायक अतुल यादव, सर्वेश कुमार, मार्तंड बक्सर गौतम, वरिष्ठ सहायक संजय प्रताप सिंह, कनिष्ठ सहायक दीपा द्विवेदी, वाहन चालक गुलाब सिंह और सहकारिता कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक पूर्णिमा श्रीवास्तव अनुपस्थित मिलीं। सीडीओ ने बताया कि सभी अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका गया है। स्पष्टीकरण तलब कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed