फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sakshi Maharaj strongly attacked on Sonia, Rahul and Priyanka Gandhi

सांसद साक्षी महाराज का सोनिया, राहुल व प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला, बोले देश बेच रहे कांग्रेसी

Sun, 28 Jun 2020 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Jun 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj strongly attacked on Sonia, Rahul and Priyanka Gandhi
सांसद साक्षी महाराज, प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चीन से पैसा लेकर कांग्रेसी उसके प्रवक्ता बन गए हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग देश को बेच रहे हैं।
विज्ञापन


सांसद ने रविवार को अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेसी चीन से पैसा लेते रहे हैं, चीन को जमीन देते रहे हैं और देश को बेचते रहे हैं। इन कांग्रेसियों ने बहुत बड़ा अपराध किया है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका जैसे अन्य कांग्रेसी चीन के प्रवक्ता की तरह बात और सवाल कर रहे हैं। यह लोग चीन की बात उसी के अंदाज में करते हैं। हालांकि अब कांग्रेसियों को समझ जाना चाहिए कि अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, पंडित जवाहरलाल नेहरू नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि देश के तीन टुकड़े करने का श्रेय कांग्रेस को जाता है। चीन से हमारा युद्ध होता रहा है लेकिन उससे भी राजीव गांधी फाउंडेशन में करोड़ों ले लिए। अब इनकी पूरी चोरी पकड़ी गई है। सांसद ने कहा कि कांग्रेसियों को अब राजनीति करने का अधिकार नहीं रह गया है। देश में इनकी दाल गलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed