{"_id":"5e10cca98ebc3e87d2175bb7","slug":"sakshi-maharaj-said-that-after-ayodhya-mathura-kashi-s-turn","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी महाराज बोले अयोध्या के बाद मथुरा-काशी की बारी, कहा सीएए पर हुए बवाल में कांग्रेस का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी महाराज बोले अयोध्या के बाद मथुरा-काशी की बारी, कहा सीएए पर हुए बवाल में कांग्रेस का हाथ
Sat, 04 Jan 2020 11:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में अयोध्या विवाद हल होने के बाद भी हमारी मांग है कि मथुरा और काशी का भी मसला हल कर हिंदुओं को न्याय दिया जाए। हालांकि सुब्रमण्यम स्वामी इसके लिए लगे हुए हैं। सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए यह कहा।
उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद मथुरा व काशी का भी मसला हल किया जाए तो फिर हम सब कुछ भूलने को तैयार हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो फिर आंदोलन चलेगा सांसद ने कहा कि अयोध्या मसला हल होना बहुत बड़ा काम हुआ है। जल्द ही अयोध्या एक ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बनने वाला है। केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर अयोध्या के विकास और मंदिर निर्माण के बारे में जो निर्णय लिया वह सही है।
‘सीएए को लेकर हुए बवाल में कांग्रेस का हाथ’
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि सीएए को लेकर सरकार एक इंच भी पीछे हटने वाली नहीं है। कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान के कोटा में 109 मासूम बच्चों की मौत हो गई। लेकिन उन्हें उसकी चिंता नहीं है।
विज्ञापन
यहां जितने भी दंगा और बवाल हो रहे हैं उन सब में कांग्रेस का हाथ है। सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने फूट डालो और राज करो की नीति अंग्रेजों से सीखी है। भाजपा सरकार में पांच-छह साल से कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। सौहार्र्द को बिगाड़ने और नफरत का जहर घोलने के लिए कांग्रेस सक्रिय हो गई।