फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sakshi Maharaj said political conspiracy opposing agricultural laws

साक्षी महाराज बोले- किसान तो अपने खेतों में काम कर रहे, प्रदर्शन करने वाले भटके हुए लोग हैं

Wed, 13 Jan 2021 04:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Jan 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj said political conspiracy opposing agricultural laws
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध राजनीतिक षड्यंत्र है। सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी गठित की है। समिति अपने और सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। किसान तो अपने खेतों में काम कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वाले भटके हुए लोग हैं। 
विज्ञापन


सांसद मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान कानूनों के विरोध के बहाने कहीं और निशाना साधा जा रहा है। यह धारा 370, एनआरसी, सीएए और राम मंदिर की खीझ है। पंजाब और राजस्थान के लोग दिल्ली सीमा पर पहुंच रहे हैं, क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर कहा कि अखिलेश पढ़े लिखे व्यक्ति हैं लेकिन वह भ्रमित हैं।
विज्ञापन


जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी
सांसद को उनके 65वें जन्मदिन पर बधाई देने वालों की भीड़ रही। विधायक श्रीकांत कटियार, भाजपा नेता आशुतोष शुक्ला, ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, मौरावां नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि मोहित शुक्ला, उन्नाव बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशकर यादव ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी का मुकुट पहनाया
सांसद साक्षी महाराज के जन्मदिन पर न्योतनी चेयरमैन मनीष राठौर ने गदनखेड़ा आवास पर पहुंचकर चांदी का मुकुट पहनाकर बधाई दी। राहुल पंडित, भाजपा मंडल अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह, आशीष सिंह, मनोज सिंह व शुभम तिवारी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed