फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sakshi Maharaj gave statement against Rahul Gandhi

UP: साक्षी महाराज बोले- हिंदू कभी कोट के ऊपर जनेऊ नहीं पहनता, राहुल गांधी का होना चाहिए डीएनए टेस्ट

Thu, 07 Mar 2024 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Mar 2024 11:15 PM IST
सार

साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिन पानी की मछली की तरह छटपटा रही है। जिन लोगों ने भारत को तोड़ा और अन्याय किया वो भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।
 

विज्ञापन
Sakshi Maharaj gave statement against Rahul Gandhi
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से सांसद व भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने राहुल गांधी के खिलाफ बयान दिया है। सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने बड़ा बयान देते हुए राहुल गांधी का डीएनए टेस्ट कराने की बात कही है। गदनखेड़ा स्थित अपने कैंप कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदू कभी कोट के ऊपर जनेऊ नहीं पहनता है। उनके कोट के ऊपर का जनेऊ बताता है कि कुछ गड़बड़ जरूर है।
विज्ञापन


विज्ञापन

जब वो कहते हैं कि वो हिंदू हैं तो उनका डीएनए टेस्ट होना चाहिए। तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने भारत को तोड़ा और अन्याय किया वो भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिन पानी की मछली की तरह छटपटा रही है। कांग्रेस पार्टी का जुड़ाव हमेशा से ही विदेशों के साथ रहा है। परंपरा से ही ये लोग विदेशों के हितैशी और राष्ट्र के विरोधी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed