फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sakshi Maharaj gave big statement against Owaisi and Farooq Abdullah

साक्षी महाराज ने ओवैसी व फारूक अब्दुल्ला पर साधा निशाना, बोले- नेताजी सुभाषचंद्र बोस न होते तो...

Mon, 25 Jan 2021 11:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Jan 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj gave big statement against Owaisi and Farooq Abdullah
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में ग्राम पंचायत हसनापुर में ग्राम व क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए विकास कार्यों का रविवार को लोकार्पण करने पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया। ओवैसी और फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधा।
विज्ञापन


वहीं नेताजी सुभाषचंद्र बोस को आजादी का नायक बताते हुए कहा कि नेताजी न होते तो देश आजाद न होता। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बगैर सांसद ने कहा कि ‘हैदराबादी चिल्ला, चिल्लाकर कह रहा था कि राम मंदिर बनेगा तो खून की नदियां बहेगी।’
विज्ञापन


अब तो मंदिर का शिलान्यास हो चुका है। उन्होंने कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधा। कहा कि मोदी सरकार ने 370 के साथ ही 35ए को समाप्त कर दिया। हर कश्मीरी को खुल के जीने का मौका दिया और कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा दिया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। सांसद ने जल्द जनसंख्या कानून बनने की भी बात दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


82 करोड़ से बनी सड़कों का लोकार्पण
सांसद साक्षी महाराज के साथ मोहान विधायक बृजेश रावत व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 82 करोड़ की लागत की 85.8 किमी सड़कों का लोकार्पण किया। इसके अलावा सामुदायिक शौचालय व अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा ब्लाक क्षेत्र के गांव भगवंतपुर स्थित विद्यालय में सीसी रोड का लोकार्पण करते हुए बच्चों को स्वेटर वितरित किए। यहां पूर्व जिला संयोजक भाजयुमो वाणीकांत द्विवेदी व सांसद प्रतिनिधि आलोक जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed