फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   saifai sports college class 8th girl student suicide case

सीबीआई जांच के लिए सीएम से मिलेंगे पिता, सैफई स्पोटर्स कॉलेज में मिली थी बैडमिंटन खिलाड़ी की लाश

Sat, 27 Jul 2019 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Jul 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
saifai sports college class 8th girl student suicide case
सलोनी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सलोनी की मौत की सीबीआई जांच के लिए पिता विजय शर्मा लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने केबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा के जरिये मुख्यमंत्री से समय मांगा है। एसपी के आश्वासन के बाद भी वह जिला पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। आगरा जिले के बाह थाना क्षेत्र के जरार गांव निवासी विजय कुमार शर्मा की बेटी सलोनी शर्मा 14 सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा थी।
विज्ञापन


बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी का शव 22 जुलाई की रात को हास्टल के कमरे में फांसी पर लटका मिला था। कमरे में साथ रहने वाली छात्राओं अनुष्का सिंह व याना गुप्ता को सुबह उठने पर जानकारी हुई। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें कोच सिद्धार्थ कृष्णा की पत्नी यामिनी की ओर से सलोनी पर लांछन की बात लिखी थी।
विज्ञापन


 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत होने की पुष्टि हुई थी, लेकिन पिता विजय शर्मा को बेटी के खुदकुशी करने पर यकीन नहीं है। उनका आरोप है कि सुसाइड नोट में सलोनी की राइटिंग ही नहीं है। उन्होंने सलोनी के ऊंचाई पर पंखे तक पहुंचने, फंदे में इस्तेमाल चुनरी समेत कई सवाल उठाए। इसको लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा से मिले।

एसएसपी ने चुनरी की जांच एएसपी ग्रामीण को सौंपी है। इसके बावजूद विजय संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि सैफई से लेकर इटावा तक के पुलिस अधिकारी मौत को खुदकुशी साबित करने पर तुले हैं, इसलिए वह मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे। विजय ने बताया कि मुख्यमंत्री से इटावा जिले की पुलिस के व्यवहार की शिकायत भी करेंगे।

 

एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह का कहना था कि पिता के संदेह पर चुनरी किसकी थी, इसकी जांच कराई जा रही है। एएसपी ने कहा कि अगर खुदकुशी नहीं होती तो शरीर में कहीं खरोंच, चोट या कोई अन्य निशान होता। पोस्टमार्टम में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है। फिर भी अगर पिता किसी पर संदेह जाहिर करने की लिखित शिकायत देते हैं तो उसकी जांच कराई जाएगी। 

सिद्धार्थ को हटाया नहीं, रोका गया
सैफई कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके लहरी ने बताया कि कॉलेज के बैडमिंटन कोच सिद्धार्थ कृष्णा को हटाया नहीं गया है। ऊपर से आए आदेश पर फिलहाल कोचिंग देने से रोका गया है। छात्रा की मौत और पत्नी यामिनी के जेल जाने से वह परेशान हैं। ऐसी हालत में कोचिंग में उनका मन ठीक से नहीं लगेगा इसलिए उन्हें रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed