फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Saif had abused earlier, Salman called him home and attacked him, the bullet pierced his lungs and heart

'बेइज्जती का बदला': सैफ ने पहले की थी गालीगलौज, सलमान ने घर बुलाकर मारा, फेफड़े और दिल चीरती निकली गोली

Sun, 28 May 2023 10:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 May 2023 10:05 AM IST
सार

Kanpur Crime: मूलगंज थाना क्षेत्र में विधायक इरफान के करीबी पूर्व पार्षद मन्नू रहमान के भांजे को गोली मार दी गई थी। हैलट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बेइज्जती का बदला लेने के लिए मो. सैफ की हत्या की गई।

विज्ञापन
Saif had abused earlier, Salman called him home and attacked him, the bullet pierced his lungs and heart
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में 10 दिन पहले जेल से छूटकर आए इरफान के साथ जेल में बंद पूर्व पार्षद मन्नू रहमान के मौसेरे भाई मो. सैफ की हत्या के बाद शुरू हुई पुलिस की जांच में हत्या का असल कारण सामने आ गया है। पुलिस के अनुसार सैफ और सलमान के बीच का विवाद पैसों को लेकर हुआ था।

विज्ञापन

मो. सैफ ने सलमान के घर पहुंचकर गालीगलौज की थी। हालांकि सलमान घर पर नहीं था, लेकिन इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने मो. सैफ की हत्या कर दी। सलमान ने सैफ के एक परिचित को करीब एक लाख रुपये ब्याज पर दिए थे। पैसा समय से न चुकाने पर सलमान दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

दो दिन पहले वह पैसा लेने वाले के घर गया और गालीगलौज की। इस पर पीड़ित ने सैफ से संपर्क कर मदद मांगी थी। एसीपी कोतवाली के अनुसार चूंकि सैफ पर हत्या और हत्या के प्रयास, मारपीट जैसे कई मामले दर्ज थे और पूर्व पार्षद के भाई होने की वजह से मोहल्ले में उसका दबाव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैफ ने घर जाकर की थी गालीगलौज
शायद इसी वजह से पहले उसने सलमान के घर जाकर गालीगलौज की और वसूली बंद करने की बात कही। सलमान का बड़े भाई इकबाल का फातिहा पढ़ा जाना था, इसलिए वहां काफी लोग थे। बेइज्जती महसूस होने पर सलमान कांड़ा ने सैफ को सलमान नाम के युवक के जरिये फोन कर मिलने बुलाया।

एक दर्जन युवकों ने किया था हमला
जांच में पता चला है कि घटनास्थल पर कांडा के साथ एक दर्जन युवक पहले से मौजूद थे। जैसे ही सैफ वहां पहुंचा, युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सलमान ने तमंचे से उसपर फायर कर दिया, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

फेफड़े और दिल चीरती निकली गोली
मूलगंज में मारे गए मो. सैफ का पोस्टमार्टम डॉ. अभिषेक कुमार सिंह और डॉ. विजय कुमार के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मो. सैफ को बेहद करीब से गोली मारी गई थी। गोली दाहिनी तरफ से शरीर में घुसी थी।

काफी खून बहने से नहीं बचाया जा सका
इसके बाद फेंफड़े, दिल और किडनी को चीरती हुई निकल गई। अस्पताल लाने तक उसका काफी खून बह गया, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं, मामले में पुलिस ब्याज पर पैसा चलाने समेत अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed