{"_id":"6231948dc643aa3fef4880cd","slug":"sahara-agents-imprisoned-employees-and-officers-in-the-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सहारा एजेंटों ने कर्मचारी-अधिकारियों को ऑफिस में किया कैद, बोले- न खुद जाएंगे न तुम्हें जाने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सहारा एजेंटों ने कर्मचारी-अधिकारियों को ऑफिस में किया कैद, बोले- न खुद जाएंगे न तुम्हें जाने देंगे
Wed, 16 Mar 2022 01:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Mar 2022 01:14 PM IST
सार
सहारा फाइनेंस कंपनी के एक एजेंट ने बताया कि उन्होंने कई जमाकर्ताओं के लाखों रुपए कंपनी में डिपॉजिट कराए हैं। भुगतान की तिथि बीत जाने के महीनों और वर्षों बाद भी जमाकर्ताओं को पेमेंट नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
सहारा एजेंटों ने कर्मचारी-अधिकारियों को ऑफिस में किया कैद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जमाकर्ताओं के बकाया भुगतान को लेकर सहारा इंडिया परिवार में हर दिन एक नया बखेड़ा देखने को मिल रहा है। कभी कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो रहा है, तो कभी जमाकर्ता कंपनी के कार्यालय में आकर मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार रात एक नया मामला सामने आया है, जिसमें कंपनी के कलेक्शन एजेंटों ने जमाकर्ताओं के भुगतान नहीं होने पर कार्यालय में कर्मचारी अधिकारियों सहित खुद को कैद कर लिया है। उनका कहना हैं कि जब जमाकर्ताओं के बकाया भुगतान नहीं हो जाता, वे न तो खुद घर जाएंगे और न ही सहारा फाइनेंस के किसी कर्मचारी और अधिकारियों को घर जाने देंगे।
विज्ञापन
सहारा कंपनी ने पूरे मामले की सूचना क्षेत्रीय पुलिस काका दो दी। सुबह 5 बजे काकादेव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसने समझा-बुझाकर एजेंटों से ताला खुलवाया। इसके बाद अधिकारी अपने घर जा सके। सहारा फाइनेंस कंपनी के एक एजेंट ने बताया कि उन्होंने कई जमाकर्ताओं के लाखों रुपए कंपनी में डिपॉजिट कराए हैं।
विज्ञापन
भुगतान की तिथि बीत जाने के महीनों और वर्षों बाद भी जमाकर्ताओं को पेमेंट नहीं मिल पाया है। इससे जमाकर्ता उनके घर में आए दिन गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं। एजेंट का कहना है कि जब वे सहारा फाइनेंस कंपनी में भुगतान के लिए अधिकारियों से बात करते है, तो कंपनी के आला अधिकरी रकम नहीं होने का रोना रोते हैं। ऐसे में एजेंटों की स्थिति बहुत बुरी हो गई है। आए दिन उनके साथ जमाकर्ता मारपीट कर रहे हैं। बेइज्जत कर रहे हैं। कंपनी भुगतान नहीं कर रही है।