फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sagar KV to receive President's Gold Medal at IIT convocation.

Kanpur News: आईआईटी के दीक्षांत में सागर केवी को मिलेगा प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल

Tue, 14 Jul 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sagar KV to receive President's Gold Medal at IIT convocation.
कानपुर। आईआईटी कानपुर के 59वें दीक्षांत समारोह में कंप्यूटर साइंस विभाग के सागर केवी को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल मिलेगा। चार वर्षीय पाठ्यक्रम में स्टैटिक्स एंड डेटा साइंस के आदित्य वी और पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में एयरोस्पेस के रित्विक शंकर को डाइरेक्टर गोल्ड मेडल दिया जाएगा। एयरोस्पेस के ध्रुव बुद्धेव को रतन स्वरूप मेमोरियल पुरस्कार, फिजिक्स की राधिका प्रसाद को डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल मिलेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल और डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अशोक डे ने सोमवार को हुई प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस साल 3104 छात्रों को उपाधि दी जाएंगी। एयरोस्पेस के दो छात्रों को मंच से पदक मिलेगा। पहली बार सर्वाधिक 448 छात्रों को शोध उपाधि दी जाएगी। पिछले साल 302 छात्रों को शोध उपाधि दी गईं थी।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर का दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को होगा। शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी। मुख्य अतिथि डॉ. पवन गोयनका रहेंगे। डॉ. गोयनका भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (इन स्पेस) के चेयरपर्सन हैं। डॉ. गोयनका आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र भी हैं। उन्होंने यहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला सत्र संस्थान के सभागार में होगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पदक और पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे सत्र में शेष अन्य मेधावियों को डिग्रियां दी जाएंगी।
प्राे. मणींद्र ने बताया कि 1247 छात्रों को स्नातक की उपाधि, 1325 को परास्नातक और 532 को आउटरीच उपाधि दी जाएगी। सभी उपाधियों और मेडलधारियों के नाम पर अंतिम मुहर 14 जुलाई को होने वाली बोर्ड ऑफर गवर्नर्स की बैठक के बाद लगेगी।
-----------------

शोध उपाधियों का रिकार्ड टूटा
प्रो. मणींद्र ने कहा कि इस साल शोध उपाधियों का रिकार्ड टूट गया है। पिछले साल 302 शोध उपाधियों के साथ नया रिकार्ड बना था। इस बार पिछला रिकार्ड तोड़ते हुए 448 शोध उपाधियां दी जाएंगी। स्नातक वाले छात्रों को 390 पीएचडी, 53 छात्रों को एमटेक-पीएचडी संयुक्त उपाधि, एक को एम डिजाइन पीएचडी, 4 को एमएस शोध पीएचडी संयुक्त उपाधियां दी जाएंगी।

--------
पारंपरिक परिधान में आएंगे छात्र-छात्राएं
समारोह में छात्र क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पायजामा पहन कर आएंगे। कुर्ता नेहरू स्टाइल का घुटने की लंबाई और फुल आस्तीन वाला होना चाहिए। वहीं छात्राएं क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद रंग की चुड़ीदार या लैगिंग्स पहनकर आएंगी। इनका कुर्ता भी नेहरू स्टाइल का घुटने की लंबाई और फुल या तीन क्वार्टर आस्तीन वाला होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed