फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Safety of working women will be tested through Operation Maitri, officials visited hospitals and took stock

Kanpur: ‘ऑपरेशन मैत्री’ से परखेंगे कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारियों ने अस्पतालों का दौरा कर लिया जायजा

Fri, 06 Sep 2024 11:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Sep 2024 11:10 AM IST
सार

Kanpur News: अभियान के तहत कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा का ऑडिट किया जाएगा। इसमें रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के कार्यालय का माहौल व घर आने जाने की व्यवस्था की जानकारी जुटाने के साथ उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी

विज्ञापन
Safety of working women will be tested through Operation Maitri, officials visited hospitals and took stock
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर में कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से बलात्कार व हत्या की घटना के बाद कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानपुर कमिश्नरेट पुलिस भी सचेत हो गई है। शासन से जारी निर्देश पर गुरुवार को ऑपरेशन मैत्री की शुरुआत की गई। इसकी नोडल अधिकारी एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा को बनाया गया है। गुरुवार को अधिकारियों ने अस्पतालों का दौरा कर महिला कर्मचारियों व चिकित्सकों की सुरक्षा का जायजा लिया।

विज्ञापन

नोडल अधिकारी एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा का ऑडिट किया जाएगा। इसमें रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के कार्यालय का माहौल व घर आने जाने की व्यवस्था की जानकारी जुटाने के साथ उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी। गुरुवार को एडीसीपी और एसीपी ने अस्पतालों में संगोष्ठी करने के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ बैठक कर हेल्पलाइन 1090, डायल 112, एसओएस के बारे में बताया।

विज्ञापन

1090 पर दें जानकारी, मिलेगी मदद
नोडल अधिकारी एडीसीपी साउथ बाबूपुरवा स्थित रीजेंसी अस्पताल पहुंची। यहां उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि यदि कोई छेड़छाड़ कर रहा है और आप किसी को बता नहीं पा रही हैं तो 1090 पर शिकायत करें, पूरी मदद की जाएगी। इसी तरह एसीपी पनकी श्वेता कुमारी नारायणा अस्पताल पहुंची। यहां पर उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1090 से अलावा 112 के बारे में बताया।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में किया सुरक्षा का ऑडिट
एसीपी नौबस्ता मंजय सिंह ने प्रिया, सत्या अस्पताल, एसीपी चित्रांशु ने नवयुग अस्पताल, एसीपी चकेरी दिलीप कुमार सिंह ने कांशीराम अस्पताल, एसीपी स्वरूपनगर आईपी सिंह ने लोट्स अस्पताल, एसीपी बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेदी ने सिटी अस्पताल, एसीपी कर्नलगंज तेजबहादुर सिंह ने चांदनी नर्सिंग होम और एसीपी यातायात सृष्टि सिंह ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों, महिला कर्मचारियों की सुरक्षा का ऑडिट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed