{"_id":"5cb61fc7bdec2213e64908cc","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-wheat-brace-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी के बाद हाथ में हंसिया लेकर साध्वी निरंजन ज्योति ने काटा गेहूं, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमा मालिनी के बाद हाथ में हंसिया लेकर साध्वी निरंजन ज्योति ने काटा गेहूं, वीडियो हुआ वायरल
Wed, 17 Apr 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
चुनावी मौसम है और नेता अपनी-अपनी सियासत की फसल काटने को तैयार हैं। अभी हाल ही में मथुरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और बालीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी एक किसान के खेत में गेहूं काटकर खासा चर्चा में आई थीं।
अब मंगलवार को फतेहपुर में उसी तर्ज पर लोकसभा प्रत्याशी और निवर्तमान केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी चुनाव प्रचार के दौरान एक किसान के खेत में रुककर उसके गेहूं के फसल की कटाई की। दरअसल जनसंपर्क में साध्वी निरंजन ज्योति अपने चुनाव प्रचार के लिए भिटौरा विकास खंड के महादेवपुर गांव दोपहर में पहुंची थीं।

Trending Videos
यहां ग्रामीणों से मुलाकात और बातचीत करते हुए जब वह आगे बढ़ीं तो वहां एक गेहूं के खेत में किसान परिवार फसल काट रहा था। इसे देख साध्वी वहां पहुंची और अपने संस्मरण बताने लगीं, उन्होंने बताया कि वह भी किसानी का काम कर चुकी हैं।
वो अपने पिता के साथ गेहूं काटने जाती थीं। फिर क्या था, उन्होंने किसान से हंसिया लिया और खेत में गेहूं काटने लगीं। भाजपा समर्थकों के साथ ही यह देख आसपास के किसान इकठ्ठे हो गए। इस दौरान उनका वीडियो भी किसी ने बनाकर वायरल कर दिया।