{"_id":"5cbcaa8bbdec2214422fcc1d","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-said-masjid-is-accepted-but-not-babar-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साध्वी बोलीं- मस्जिद स्वीकार है लेकिन बाबर नहीं, शिवपाल के लिए कही ये बात जो अखिलेश को खटक सकती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी बोलीं- मस्जिद स्वीकार है लेकिन बाबर नहीं, शिवपाल के लिए कही ये बात जो अखिलेश को खटक सकती है
Mon, 22 Apr 2019 08:09 AM IST
शिखा पांडेय
टीम डिजिटल, अमर उजाला, फतेहपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Apr 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के दसवां मील गांव में चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर जवाब दिया। दरअसल मीडिया ने साध्वी निरंजन ज्योति से सवाल पूछा कि साध्वी प्रज्ञा ने हाल में बयान दिया है कि बाबरी मस्जिद गिराने में उन्हें गर्व है। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राम के जन्म स्थान को तोड़कर बाबर के नाम की मस्जिद बनाई जाए, यह हमें भी स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
किसी बाहरी के नाम से मस्जिद होना, पूरे देश का अपमान है- साध्वी निरंजन ज्योति
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि बाबर बाहर से आया था, यहां उसका कोई अस्तित्व नहीं है। लिहाजा उसके नाम से राम जन्मभूमि में मस्जिद नहीं हो सकती। हमें मस्जिद स्वीकार है, लेकिन बाबर नहीं। मस्जिद इबादत के लिए होती है, ‘लेकिन किसी बाहरी के नाम से मस्जिद होना, पूरे देश का अपमान है और मैं इससे सहमत नहीं हूं’।
विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति ने शिवपाल को लेकर कही ये बात
अखिलेश यादव के शिवपाल सिंह के देर रात भाजपा नेताओं से मिलने के बयान पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता अखिलेश जासूसी कब से करने लगे। उन्होंने कहा कि शिवपाल ने मुलायम के साथ मिलकर पार्टी को खड़ा किया था और भतीजे ने उन्हें निकाल दिया। उन्होंने कहा कि मायावती का गठबंधन हवाहवाई है।