फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sadhvi Niranjan Jyoti said DM should take action on viral video of women in labor room

साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं: लेबर रूम में महिलाओं के बेपर्दा वायरल वीडियो पर डीएम करें कार्रवाई

Sun, 08 May 2022 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 May 2022 07:22 PM IST
सार

डीएम डॉ. चंद्र भूषण ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच जारी है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। बता दें कि जिला महिला अस्पताल में बेपर्दा महिलाओं का वीडियो मामला सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Sadhvi Niranjan Jyoti said DM should take action on viral video of women in labor room
महिला जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि बेपर्दा महिलाओं व सीएमएस का लेनदेन करते हुए वीडियो दोनों गंभीर मामले हैं। इसमें लेट लतीफी अच्छी नहीं है। जिलाधिकारी अपने स्तर से इसमें कार्रवाई करें। केंद्रीय राज्यमंत्री ने रविवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


कहाकि जिला महिला अस्पताल के मामले में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। डीएम  डा. चंद्र भूषण ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच जारी है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। बता दें कि जिला महिला अस्पताल में बेपर्दा महिलाओं का वीडियो मामला सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन


वहीं सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी का लेनदेन करते हुए वीडियो वायरल हैं। रविवार को अमर उजाला में वसूली के वायरल वीडियो की मजिस्ट्रेटी जांच बैठाई शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। चर्चा है कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सोमवार को इस मामले का पटाक्षेप कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों के तबादलों की चर्चा
वीडियो प्रकरण मामले में तीनों महिला चिकित्सकों का अलग अलग जनपदों के लिए स्थानांतरण की चर्चा है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि इसमें एक कानपुर तो दूसरी फतेहपुर और तीसरी को बुलंदशहर का है। लेकिन अभी तक शासन से कोई आदेश नहीं आया है।

पांच जांचों से फूली सांसें 
जिला महिला अस्पताल प्रकरण में एक दो नहीं करीब पांच जांचें चल रही हैं। जिसमें एडी स्तर से जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। इस प्रकरण में दोषियों की सांसे फूल रही हैं। इसी को लेकर एक चिकित्सक तो दो दिन के अवकाश पर चली गईं हैं। 

शासन को भेजी मामले की रिपोर्ट
सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति ने कहा कि यह मामला बहुत ही शर्मनाक है। उनके स्तर से रिपोर्ट बनाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को भेज दी गई है। प्रतिदिन डीएम से भी इस मामले पर चर्चा हो रही है। शहर आए प्रभारी मंत्री मन्नूलाल कोरी से भी अस्पताल व्यवस्थाओं पर चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने कहा जल्द कार्रवाई होगी।

ऐसे मामले में तत्काल हो कार्रवाई
बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर रामफूल निषाद कहते हैं कि इस मामले में एक साथ कई जांचें चल रही हैं। पांच दिन गुजरने के बाद शासन प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होना कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। अस्पताल दलालों व भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन गया है। कहा कि राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 

पार्टी कार्यालय भेजा पत्र
सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण की बात करने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं की इज्जत दांव पर है। शासन प्रशासन दोषियों को बचाने में लगा है। कहा वायरल वीडियो की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को मामले की रिपोर्ट भेज दी है। जैसे दिशा निर्देश मिलेंगे इस मुद्दे पर आंदोलन किया जाएगा।

मंत्री के सामने खुली पोल
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के सामने चंदुलीतीर निवासी प्रमोद व उनके परिवार की महिलाएं पहुंच गईं। पीड़ित ने मंत्री को प्रार्थना पत्र देकर कहा उनकी पत्नी रीता का प्रसव होना है। शनिवार रात 11 बजे उसने महिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। रात में भर्ती कर प्रसव कराने की बात कही थी, लेकिन आठ घंटे बाद डाक्टर रेफर करने की बात कह रही हैं। कहती हैं कि आपरेशन की व्यवस्था नहीं है। इतना सुनते ही केंद्रीय राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद डीएम डा.चंद्र भूषण को इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा। जिस पर सीएमओ डा. एके रावत महिला चिकित्सालय पहुंचे और उन्होंने तत्काल लेबर रूम भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed