फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sadhvi niranjan jyoti raid on rimjhim steel company

इस नामी कंपनी पर फायरब्रांड साध्वी ने मारा फायरब्रांड छापा, यूं बन गई मजदूरों की देवी

Sat, 06 May 2017 10:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 May 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
sadhvi niranjan jyoti raid on rimjhim steel company
साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
मजदूरों की शिकायत पर शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रिमझिम इस्पात में छापा मारा। इस दौरान प्रबंध तंत्र द्वारा की जा रही मनमानी पर जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने श्रम कानून तोड़ने की जांच कराने के लिए कहा। उधर, फैक्ट्री मैनेजर मनोज गुप्ता ने बताया कि उनकी फैक्ट्री नियमानुसार चल रही है। केंद्रीय मंत्री को गलत शिकायत कर फैक्ट्री के खिलाफ कुचक्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन

sadhvi niranjan jyoti raid on rimjhim steel company
सुमेरपुर की रिमझिम इस्पात में प्रबंधतंत्र से बात करती साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम मजदूरी नहीं, न बीमा-सुरक्षा, ये हो क्या रहा है

हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर में पिछले 30 अक्तूबर 2014 को रिमझिम इस्पात लिमिटेड में मजदूरों ने न्यूनतम मजदूरी को लेकर जमकर हंगामा काटा था। बताया जाता है कि इससे नाराज प्रबंधतंत्र ने कुछ मजदूरों पर अन्य मजदूरो को भड़काने का आरोप लगाकर फैक्ट्री से बाहर कर दिया था। शनिवार को आईं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मजदूरों ने शिकायत की। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

sadhvi niranjan jyoti raid on rimjhim steel company
साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)

कहा, खामियों को श्रममंत्री तक पहुंचाएंगी, जांच कराई जाएगी  

शाम करीब साढे़ सात बजे रिमझित इस्पात में अचानक मंत्री पहुंच गईं। कैंटीन में गंदगी पाए जाने पर प्रबंधतंत्र को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने निरीक्षण के बाद कार्यालय में बातचीत करते हुए प्रबंधतंत्र से पूछा कि श्रमिकों का बीमा और सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं। 
 

 

विज्ञापन

sadhvi niranjan jyoti raid on rimjhim steel company
साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
प्रबंधन बोला, शिकायती मजदूरों पर दर्ज है लूट का मुकदमा  ​
श्रम नियमों के मुताबिक उन्हें वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने इन खामियों की शिकायत केंद्रीय श्रममंत्री से करके फैक्ट्री की जांच कराए जाने की बात कही है। उधर, फैक्ट्री मैनेजर मनोज गुप्ता ने बताया कि उनकी फैक्ट्री नियमानुसार चल रही है। जिन लोगों ने शिकायत की है, उन मजदूरों के खिलाफ लूट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उनकी विवेचना चल रही है। केंद्रीय मंत्री को गलत शिकायत कर फैक्ट्री के खिलाफ कुचक्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed