{"_id":"5cc31b00bdec225ebc34d2c0","slug":"sad-story-of-a-woman-whose-two-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो पतियों के बीच फंसी एक पत्नी की दर्द भरी कहानी...सबको इंतजार है इस फैसले का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पतियों के बीच फंसी एक पत्नी की दर्द भरी कहानी...सबको इंतजार है इस फैसले का
Fri, 26 Apr 2019 08:23 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 26 Apr 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शाहजहांपुर जनपद की एक महिला की जिंदगी दो पतियों के बीच में फंस गई है। कोतवाली में बैठी आंसू बहा रही महिला अब दोराहे पर खड़ी है। अब उसे फैसला लेने में दिक्कत आ रही है।
जनपद बरेली के फतेहगंज पूर्वी की निवासी एक महिला की शादी 35 साल पहले जनपद शाहजहांपुर के तिलहर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। महिला के एक बेटी भी थी। 25 साल पहले महिला के पति ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। इसमें उसे आजीवन कारावास की सजा हो गई। पति के जेल जाने के बाद बेटी की भी मौत हो गई।

महिला ने कहा- दोनों के सामने आने के बाद फैसला लूंगी
मायके वालों ने उसके अकेलेपन को देखते हुए जनपद पीलीभीत के थाना देवरिया कला क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी एक पूर्व प्रधान के साथ उसकी दूसरी शादी कर दी। महिला दूसरे पति के साथ देवरिया कला में रहने लगी।
उनसे एक बेटी व एक बेटे को जन्म दिया। पुत्री की एमएससी की पढ़ाई के बाद बीमारी से मौत हो गई जबकि छोटा पुत्र बीएससी कर रहा है। दोनों की जिंदगी ठीक से गुजर रही थी। डेढ़ महीने पहले महिला के पहले पति की जेल से रिहाई हो गई।
उनसे एक बेटी व एक बेटे को जन्म दिया। पुत्री की एमएससी की पढ़ाई के बाद बीमारी से मौत हो गई जबकि छोटा पुत्र बीएससी कर रहा है। दोनों की जिंदगी ठीक से गुजर रही थी। डेढ़ महीने पहले महिला के पहले पति की जेल से रिहाई हो गई।
महिला ने कहा- दोनों के सामने आने के बाद फैसला लूंगी
जेल से निकलने के बाद पहले पति ने अपनी पत्नी की खोजबीन शुरू कर दी। 22 अप्रैल को वह देवरिया कला से उसे लेकर कायमगंज के प्रेमनगर गांव निवासी अपनी बहन के घर आया। महिला के दूसरे पति ने संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और खोजबीन करते हुए कायमगंज आ गए। पुलिस के साथ गांव पहुंचे।
पुलिस को देखकर महिला का पहला पति वहां से भागा, जिससे गिरकर वह घायल हो गया। पुलिस महिला को कोतवाली ले आई। महिला कोतवाली में असमंजस की स्थिति में है। महिला के समझ में नहीं आ रहा है कि अब किसके साथ जाने का फैसला ले। पूछे जाने पर बताया वो दोनों पतियों के सामने आने के बाद फैसला लेगी। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि महिला के बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।