फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   S-10 member becomeing corona infected while helping

मदद करते-करते एस-10 सदस्य हो गया कोरोना संक्रमित, दो दरोगा और तीन सिपाहियों का भी लिया गया सैंपल

Mon, 20 Apr 2020 08:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Apr 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
S-10 member becomeing corona infected while helping
कुलीबाजार इलाके को बैरिकेडिंग लगाकर किया गया सील - फोटो : amar ujala
कानपुर में सोमवार सुबह जिन 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उसमें कुली बाजार का एस-10 सदस्य भी है। वह पिछले कई दिनों से लोगों के घरों में राहत सामग्री पहुंचाने में जुटा था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इलाके में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


क्योंकि समाज सेवा के दौरान वह कई घरों में गया और कई लोगों के संपर्क में भी आया। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कुली बाजार निवासी संक्रमित सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही एस-10 सदस्य भी है। बादशाहीनाका थानाक्षेत्र में घर है।
विज्ञापन


 

S-10 member becomeing corona infected while helping
कानपुर में कोरोना वायरस - फोटो : गूगल
कई दिनों से लोगों की मदद करने में जुटा था। पता किया जा रहा है कि अब तक किस-किस के संपर्क में आया। दो दिन पहले क्षेत्र में डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी और डीआईजी अनंत देव निरीक्षण करने पहुंचे थे, तब भी उसने अफसरों के साथ क्षेत्र में लंच पैकेट बंटवाए थे।

उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अफसर भी सशंकित हैं। एस-10 सदस्य के संपर्क में आए दो दरोगा और तीन सिपाहियों का भी सैंपल लिया गया है। एस-10 का सदस्य कुली बाजार में पहला हिंदू संक्रमित है। यहां अब तक 30 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। पुलिस ने संक्रमण रोकने के लिए पूरे मोहल्ले को बैरिकेडिंग  लगाकर सील कर दिया है।

150 की जांच में 17 पॉजिटिव, 100 की तलाश
एसपी पूर्वी ने बताया कि जमातियों के सीधे संपर्क में आने वाले 150 लोगों की जांच करवाई गई, जिसमें सोमवार को 17 पॉजिटिव मिलें है। इन 17 की ट्रैवेल हिस्ट्री और संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। ऐसे 100 लोगों के बारे में जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed