{"_id":"6217c16822d99457cc23ed0a","slug":"russia-ukraine-war-two-people-of-etawah-stuck-in-ukraine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine war: इटावा का एक छात्र लौटा, दो लोग यूक्रेन में फंसे, परिवार के लोगों ने दिन में कई बार की वीडियो कॉल पर बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Russia Ukraine war: इटावा का एक छात्र लौटा, दो लोग यूक्रेन में फंसे, परिवार के लोगों ने दिन में कई बार की वीडियो कॉल पर बात
Fri, 25 Feb 2022 11:33 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:33 AM IST
सार
टेल नगर के मनोज पाठक का पुत्र शुभ पाठक कीव में बीटेक की पढ़ाई करने गया है। शिक्षिका मां उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। गुरुवार को रूसी सेना के हमले के बाद मनोज ने कई बार फोन कर बेटे का हाल जाना। मनोज ने बताया कि बेटे से बात हो रही है। अभी कीव हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन से लौटा एमबीबीएस छात्र अंशुल राठौर व कीव में फंसा छात्र शुभ पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में बकेवर कस्बे का एक छात्र और एक अन्य व्यक्ति यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे हैं। गुरुवार को रूस के हमले के बाद परिवार के लोगों ने वीडियो कॉल पर कई बार फोन पर उनका हाल जाना। दोनों ने अभी कीव में हालात सामान्य होने की जानकारी दी है।
एमबीएस का एक छात्र 17 फरवरी को इटावा लौट आया था। बकेवर क्षेत्र के कुडरिया गांव निवासी वकील अरविंद राठौर का मझला पुत्र अंशुल राठौर यूक्रेन में एमबीबीएस की पढाई करने गया था। युद्ध के हालात बनने पर वह 17 फरवरी को लौट आया था।
अंशुल ने बताया कि उस समय तक युक्रेन में कोई हमला नहीं हुआ था। किंतु यूक्रेन प्रशासन और भारतीय दूतावास ने एडवाईजरी जारी कर दी थी। जिसमें कहा था कि अन्य देशों के जो छात्र जाना चाहें वह जा सकते हैं। फोन पर सूचना देने पर पिता ने वहां से तत्काल निकलने के लिए कहा था।

Trending Videos
अभी छात्र समेत दो लोग फंसे हैं। पटेल नगर के मनोज पाठक का पुत्र शुभ पाठक कीव में बीटेक की पढ़ाई करने गया है। शिक्षिका मां उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। गुरुवार को रूसी सेना के हमले के बाद मनोज ने कई बार फोन कर बेटे का हाल जाना। मनोज ने बताया कि बेटे से बात हो रही है।
अभी कीव में हालात सामान्य हैं। बेटे ने यह भी बताया कि भारतीय दूतावास ने सामान तैयार रखने की एडवाइजरी जारी कर दी है। ताकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। हवाई उड़ान शुरू होने की स्थिति में भारत भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी। जयदीप पांडेय कीव में फार्मा कंपनी में अधिकारी हैं। वह वहां दस साल से कार्यरत हैं। परिवार के लोग जयदीप से संपर्क बनाए हैं।