फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Russia Ukraine war: students of mahoba stuck in ukraine

Russia Ukraine war: महोबा के दो छात्र यूक्रेन से लौटे, दो फंसे, फोन पर सुरक्षा व्यवस्था व वहां के हालात जान रहे परिजन

Fri, 25 Feb 2022 01:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 25 Feb 2022 01:25 PM IST
सार

कस्बा पनवाड़ी के चिकित्सक डॉ. मंगल के पुत्र अंकुश महान और उनके ही परिवार के अजय महान के पुत्र तरंग गुरुवार को अपने घर पहुंच गए। जिससे परिजनों की जान में जान आ गई।

विज्ञापन
Russia Ukraine war: students of mahoba stuck in ukraine
अंकुश महान व राज द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले के कस्बा पनवाड़ी के चार छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। जिसमें दो छात्र घर आ गए हैं। उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं दो छात्र अभी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। जिनके परिजन उनसे फोन पर लगातार बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


कस्बा पनवाड़ी के चिकित्सक डॉ. मंगल के पुत्र अंकुश महान और उनके ही परिवार के अजय महान के पुत्र तरंग गुरुवार को अपने घर पहुंच गए। जिससे परिजनों की जान में जान आ गई। वहीं पनवाड़ी प्रधान संजय द्विवेदी का पुत्र राज द्विवेदी और शिक्षक मनोज के पुत्र सुमित राजपूत अभी भी कीव में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


पनवाड़ी प्रधान ने बताया कि उनका बेटा कीव में एक पूर्व सैनिक के फ्लैट में है। वह पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन टेलीविजन पर खबरें देखकर बड़ा डर लग रहा है। बस किसी तरह बेटा घर वापस आ जाए। हमारी मांग है कि सभी छात्रों को सरकार सुरक्षित वापस लाने का प्रबंध करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed