{"_id":"6217a64e3f5e4b546e1c3e0b","slug":"russia-ukraine-war-student-of-kannauj-stuck-in-ukraine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में फंसे आसिफ की जुबानी: बमों के धमाके, चारों ओर धुएं का गुबार, वीडियो कॉल पर हालात देख परिजन बोले- अल्लाह....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन में फंसे आसिफ की जुबानी: बमों के धमाके, चारों ओर धुएं का गुबार, वीडियो कॉल पर हालात देख परिजन बोले- अल्लाह....
Fri, 25 Feb 2022 11:33 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:33 AM IST
सार
यूक्रेन में फंसे इत्र नगरी कन्नौज जिले के मेडिकल छात्र आसिफ ने परिजनों को वीडियो कॉल कर हालात से रूबरू कराया। परिवार वालों ने केंद्र सरकार से बेटे को सकुशल लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वीडियो कालिंग के माध्यम से परिजनों से बात करता आसिफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुबह 4:30 मिनट के करीब रूस ने ब्लैक शिप में तैनात नेवी फोर्स पर बमबारी की...। हमले वाले स्थान से एक किमी की दूरी तक धमाके सुनाई दिए। इमारतें हिल गईं...। बाहर निकलकर देखा तो चारों ओर धुएं का गुबार था...।
सभी एक जगह डेरा जमाएं हैं...। बुधवार सुबह यूक्रेन में फंसे इत्र नगरी कन्नौज जिले के मेडिकल छात्र आसिफ ने परिजनों को वीडियो कॉल कर हालात से रूबरू कराया। परिवार वालों ने केंद्र सरकार से बेटे को सकुशल लाने की गुहार लगाई है।
कन्नौज के सौरिख कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी मेडिकल स्टूडेंट आसिफ खान (21) पुत्र होशियार खान यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। सुबह वीडियो कॉलिंग से आसिफ अपनी अम्मी नसीमा बेगम, भाई इसरार और परिजनों से वहां के खौफनाक मंजर को बताकर तसल्ली दे रहा था कि अल्लाह ने चाहा तो जल्दी ही घर लौट आएंगे। आप लोग परेशान न हों।

वहीं आसिफ ने मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार से अपील की है कि जल्द ही जल्द यूक्रेन में फंसे हमारे तमाम साथी और उसे वापस लाए जाने का प्रबंध करें। आसिफ ने 2017 में यूक्रेन के ओडेशा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस में दाखिला लिया था, जहां पर वह रहकर अपना कोर्स पूरा कर रहा है।
वर्तमान उसका 10वां सेमेस्टर चल रहा है। कोरोना की वजह से रूम पर ही रहकर वह ऑनलाइन क्लासेस कर रहा था। 25 फरवरी से क्लासेज शुरू हुईं थीं। आसिफ ने घर वापस के लिए 26 फरवरी को फ्लाइट की टिकट बुक कराई थी, लेकिन हमले की वजह से उनको भी रद्द कर दिया गया।