फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rupees missing from pocket of decedent in road accident

सड़क हादसे में मृतकों की जेब से गायब हुए थे रुपये, आरोपों के घेरे में खाकी

Thu, 18 Apr 2019 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
Rupees missing from pocket of decedent in road accident
डेमो

कानपुर में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जीजा-साले के रुपये और मोबाइल गायब हो गए। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बिधनू की सेन चौकी पर हंगामा किया। उसके बाद एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। एसएसपी की फटकार के बाद आनन-फानन में पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों को सात हजार रुपये लौटा दिए। हालांकि, इसके बाद भी थाना पुलिस रुपये गायब करने के आरोप खारिज करती रही। 

विज्ञापन



मंगलवार रात बिनगवां निवासी राजन पासवान, मझावन निवासी अपने साले शिवम के साथ बाइक से रमईपुर से वापस घर जा रहा था। हाईवे पर सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि जीजा-साले के पास सात हजार रुपये और दो मोबाइल थे, जिसे सेन चौकी पुलिस ने गायब कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने बिधनू पुलिस को जमकर फटकारा। कुछ ही देर बाद पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद बिधनू थाने के एक दरोगा ने परिजनों को रुपये दे दिए।
विज्ञापन


घाटमपुर सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी के बाद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि उन्होंने रुपये नहीं निकाले। फिर भी मदद के लिए परिजनों को रुपये दिए गए हैं। परिजनों ने जो आरोप लगाया है, उसकी जांच की जाएगी। अगर पुलिसकर्मी दोषी पाए गए तो कार्रवाई होगी। एसओ अनुराग सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना के करीब 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची थी। ऐसे में आशंका है कि किसी राहगीर ने रुपये गायब कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed