{"_id":"59ac4e6f4f1c1bec278b50a9","slug":"running-firing-of-old-rivalry-in-two-sides","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलचे फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलचे फायरिंग
टीम डिजिटल अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर कोतवाली के गांव भतावां मार्ग पर पुरानी रंजशि में दो पक्षों में हाथापाई के बाद कई राउंड फायरिंग हुई। एक पक्ष के युवक के कंधे में गोली लगी है, जबकि दूसरे पक्ष से दो युवकों को छर्रे लगे हैं। घायलों को जिला अस्पताल से तीनों कानपुर रेफर कर दिया गया।
इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान एक पक्ष ने जमकर हंगामा किया। एक डॉक्टर से भी हाथापाई भी हुई। बचाव करने में एक सिपाही को भी हल्की चोट आई है। एएसपी और सीओ सिटी जिला अस्पताल पहुंचे। एहतियात के तौर पर अस्पताल में पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।
शहर के मोतीनगर निवासी गोलू चंदेल (30) की आवास-विकास कॉलोनी निवासी आशीष दीक्षित से काफी समय से रंजिश चल रही है। रविवार को गोलू भाई आलोक के साथ माखी थानाक्षेत्र के गांव पूरा गया था। देर शाम दोनों भाई कार से घर लौट रहे थे। भतावां गांव जाने वाले मार्ग पर आवास-विकास कालोनी निवासी आशीष दीक्षित, दरोगाबाग के सार्थक गुप्ता, पीतांबर नगर के अनमोल शुक्ला, कृष्णानगर के शशांक मिश्रा व सिविल लाइन निवासी करन से दोनों का आमना-सामना हो गया।
विज्ञापन
आशीष ने गोलू की कार के आगे अपनी कार रोक दी। विवाद शुरू होते दोनों पक्षों में हाथापाई और फायरिंग हुई। एक गोली गोलू चंदेल के दाहिने कंधे में लग गई। अमन लोगों की मदद से भाई को जिला अस्पताल लाया। यहां इलाज में देरी होने पर गोलू के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। डॉ. गौरव अग्रवाल के साथ हाथापाई भी की। सूचना पर एएसपी अष्टभुजा प्रसाद सिंह व सीओ सिटी स्वतंत्र सिंह जिला अस्पताल पहुंचे।
बाद में दूसरे पक्ष से घायल आशीष दीक्षित व अनमोल को भी कानपुर रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद होने की बात सामने आई है। घटना में दोनों पक्ष से तीन घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-दो पक्षों में फायरिंग, तीन घायल
-तीनों घायल जिला अस्पताल से कानपुर रेफर भतावां गांव के मार्ग पर हुई घटना
-एक पक्ष ने अस्पताल में भी किया हंगामा, डॉक्टर व सिपाही से भी की हाथापाई