{"_id":"5c669eaebdec220c1b140212","slug":"rumor-of-treasure-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खजाने की तालाश में खोद रहे थे जमीन, अंदर से निकला कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप, भाग खड़े हुए सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजाने की तालाश में खोद रहे थे जमीन, अंदर से निकला कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप, भाग खड़े हुए सभी
Fri, 15 Feb 2019 04:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजाने का नाम सुनते ही लोगों के दिलों में खूब सारा सोना चादी और जेवरात की तस्वीर आंखों के सामने तैर जाती है पर कभी कभी खजाने की सच्चाई बेहद खौफनाक होती है। लोग खजाने की तलाश में पूरी जिंदगी निकाल देते हैं पर उनके हाथ कुछ नहीं लगता है। हम आपको एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना के बारे में बताने जा रहे हैं।
कुछ ऐसा ही हुआ हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर में जहां पर खाजाना मिलने की आस में कुछ लोगों ने खुदाई शुरु की लेकिन जमीन के अंदर से जो निकला उसे देखकर सभी उल्टे पांव भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
कुछ ऐसा ही हुआ हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर में जहां पर खाजाना मिलने की आस में कुछ लोगों ने खुदाई शुरु की लेकिन जमीन के अंदर से जो निकला उसे देखकर सभी उल्टे पांव भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
जमीन के अंदर दफन खजाने की तलाश में मकान के अंदर खुदाई करते समय
भरुआसुमेरपुर में जमीन के अंदर दफन खजाने की तलाश में मकान के अंदर खुदाई करते समय नर कंकाल मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी लोग घर में ताला डालकर फरार हो गए। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी है।
बिवांर के मवईजार गांव में एक व्यक्ति को आशंका थी कि उसके मकान में खजाना दफन है। खजाना हासिल करने के लिए उसने तंत्रमंत्र वालों से संपर्क किया। उन्होंने भी घर के अंदर दौलत दफन होने की बात पर मुहर लगा दी।
तांत्रिकों की निशानदेही पर मकान के अंदर एक स्थान पर खुदाई का कार्य शुरू कराया गया। खुदाई के दौरान दौलत तो नहीं मिली जमीन के अंदर दफन एक नर कंकाल जरूर मिल गया। इसको देखते ही सभी के होश उड़ गए। आननफानन में खुदाई रोक कर कंकाल को ढक दिया और सभी लोग मौके से भाग निकले।