{"_id":"584a8ec34f1c1b104f44a8cc","slug":"rudy-said-parliament-work-stoped-due-to-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव रूडी बोले, कांग्रेस के चलते ठप पड़ी है संसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव रूडी बोले, कांग्रेस के चलते ठप पड़ी है संसद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 09 Dec 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में मीडिया से बातचीत करत राजीव प्रताप रूडी
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने नोटबंदी को लेकर नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने पीएम मोदी के इस कदम को गरीबों के हित में बताया। रूडी बोले एक कैशलैस सोसायटी की स्थापना करना ही हमारा वीजन है। उधर, कांग्रेस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, वह सदन नहीं चलने दे रहे। रोजाना संसद की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ रही है।
राहुल गांधी लोक सभा में अपनी बात नहीं रखते वे जनता के बीच में जाकर हो हल्ला मचाते है। इसकी वजह है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की जनता ने अभी लोक सभा से उनकी सीट नही खाली करवायी है। काला धन और काला व्यापारियों के खिलाफ चल रहे अभियान से राहुल जी में बहुत व्याकुलता होती है पता नही कब समाप्त होगी।
भाजपा के दिग्गज नेता रूडी शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। इस बीच उन्होंने 19 दिसंबर को आयोजित पीएम मोदी की रैली के लिए चुने गए सभा स्थल का मुआयना भी किया। इस दौरान उनकी मीडिया से बातचीत हुई। कांग्रेस की कार्यावाही को लेकर पूछे गए सवाल पर रूडी बोले संसद की कार्यवाही कांग्रेस के हंगामें की भेंट चढ़ चुकी है। तीन दिन से सदन की कार्यवाही ठप पड़ी है। इससे जनता के पैसे का नुकसान हो रहा है। हम बहस के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री भी सदन में मौजूद रहते हैं बावजूद इसके कांग्रेस तैयार नहीं। केवल सदन की कार्यवाही में व्यवधान पैदा करना उनका काम रह गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा मिशन 'कौशल विकास अभियान' है। इस अभियान को हम उत्तर प्रदेश में निरंतर जारी रखेंगे। रूडी ने कानपुर की ईटीआई को विश्व स्तर का दर्जा दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा जिनके पास हुनर है उनके प्रशिक्षण के लिए राज्य में कार्य होगा। इसके लिए एटीआई कानपुर का फिर से नवनिर्माण होगा। कानपुर से ही इसके शिलापट की योजना तैयार की गई है। राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि उनका मंत्रालय खस्ताहाल इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को उबारने में मदद करेगा।