फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ruckus over the disappearance of a woman

उन्नाव: महिला के लापता होने पर बवाल, पथराव में पुलिस की तीन महिला कर्मियों को हल्की चोटें

Thu, 12 Mar 2020 09:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 12 Mar 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over the disappearance of a woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में खेत पर चारा काटने गई पचास साल की महिला के रहस्यमय हालात में लापता होने की घटना में तीसरे दिन ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस पर सुस्ती का आरोप और एक घंटे में खुलासे की मांग करते हुए बुधवार को उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


घंटों बाद भी न हटने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस को कदम खींचने पड़े। पथराव में दो पुलिस वाहनों के शीशे टूटे और तीन महिला पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें भी आईं। करीब तीन घंटे बाद मामला शांत हुआ। एएसपी ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही जाम और पथराव करने वालों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी रामदेवी (50) सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे चारा लेने खेत गई थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर बेटे अंकुल विश्वकर्मा ने मां की तलाश शुरू की। पता नहीं चलने पर थाने में तहरीर देकर मां की गुमशुदगी दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

मंगलवार को अंकुल ने फतेहपुर चौरासी में तहरीर देकर मां के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। अंकुल ने तहरीर देकर बताया कि घटना स्थल पर टूटी हुई चूड़ियां मिली हैं। गांव में ही रहने वाले फूल सिंह ने मां के घास काटते समय इसी गांव का मदन पुत्र बलीराम को उसकी मां रामदेवी से बात करते हुए देखा था। अंकुल ने मदन व उसके बेटे महिपाल पर मां रामदेवी के अपहरण का आरोप लगाया। 

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को थाने ले गई। बुधवार दोपहर तक घटना का खुलासा न होने पर रामदेवी के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक घंटे में घटना का खुलासा करने की मांग करते हुए दोपहर 1 बजे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर हफीजाबाद चौराहा पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ गौरव त्रिपाठी, फतेहपुर चौैरासी एसओ हरिकेश राय व बांगरमऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। 

 

सीओ ने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। घंटों बाद भी जाम न खुलने पर करीब तीन बजे पुलिस लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस के बल प्रयोग करने से पीछे हटी भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। पथराव में सफीपुर और फतेहपुर थाने की दो पुलिस जीप के शीशे टूट गए। वहीं, तीन महिला पुलिस कर्मियों को हल्की चोट आई। 

इसी दौरान एसडीएम अक्षत वर्मा और एएसपी धवल कुमार जायसवाल भी कई और थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पहुंच गए। पुलिस बल बढ़ते देख भीड़ भी धीरे-धीरे वहां से हट गई। इस दौरान करीब तीन घंटे तक उन्नाव-हरदोई मार्ग का आवागमन बाधित रहा। एएसपी धवल कुमार जायसवाल ने बताया कि लापता महिला के बेटे की तहरीर के आधार पर दो लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताया कि लापता महिला की तलाश कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जाम लगाने, पुलिस पर पथराव करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। लापता हुई रामदेवी के पति की सात साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इकलौता बेटा अकुंल विश्वकर्मा कानपुर में रहकर मजदूरी करता है। वह होली के त्योहार में घर आया था। इसी दौरान मां के लापता होने से वह परेशान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed