{"_id":"79480ad7d6ab5b822d587306086fcb84","slug":"ruckus-on-two-branches-of-the-brahmavarta-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मावर्त बैंक की दो ब्रांचों में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मावर्त बैंक की दो ब्रांचों में हंगामा
अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 16 Jul 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मावर्त कॉमर्शियल कोऑपरेटिव बैंक की दो शाखाओं में बुधवार को खाताधारकों ने हंगामा किया। कर्नलगंज बैंक शाखा में खाताधारकों ने रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। वहीं आपात की स्थिति में एक लाख रुपये निकालने के लिए 50 खाताधारकों ने आवेदन किया। आवेदन आरबीआई को भेजे गए हैं। वहां से निर्देश मिलने के बाद खाताधारकों का भुगतान किया जाएगा।
कर्नलगंज स्थित बैंक की शाखा में सुबह 10 बजे से ही खाताधारकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दोपहर में भीड़ अधिक हो गई। सिर्फ एक हजार रुपये निकलने पर कई खाताधारक नाराज हो गए। बैंक मैनेजर ने आरबीआई के निर्देशों का हवाला दिया तो खाताधारक भड़क गए। बैंक मैनेजर सहित पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी। इससे घबराकर बैंक मैनेजर ने बैंक की डीजीएम किरन मिश्रा को जानकारी दी।
डीजीएम ने मौके पर पहुंचकर खाता धारकों को शांत कराया। रतनलाल नगर बैंक मुख्यालय पर भी खाताधारकों ने हंगामा किया। उधर, डीजीएम का कहना है कि खाताधारक परेशान न हों, बैंक के पास कैश की कोई कमी नहीं है। यदि आरबीआई निर्देश दे तो सभी खाता धारकों को एक दिन में पूरा पैसा वापस लौटा देंगे। खाताधारकों का पूरा पैसा न केवल सुरक्षित है बल्कि डिपॉजिट इंश्योरेंस क्रेडिट गारंटी से इंश्योर्ड भी है।
विज्ञापन
वहीं बताया कि बीमारी या आपात की स्थिति में एक लाख रुपये निकालने के लिए 50 खाताधारकों ने आवेदन किया है। सभी आवेदन आरबीआई को भेज दिए गए हैं। निर्देश मिलने के बाद खाताधारकों को भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।