फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RSS Suposhan Abhiyan, Sangh will create space among people through nutrition, will start from PMs Lok Sabha co

RSS Suposhan Abhiyan: पोषण के जरिये लोगों के बीच जगह बनाएगा संघ, PM के लोकसभा क्षेत्र से होगी शुरुआत

Sun, 23 Jul 2023 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Jul 2023 10:12 AM IST
सार

Kanpur News: आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. अशोक वार्ष्णेय के अनुसार यह आरएसएस के सभी सेवा संघों की एक बैठक है, जिसमें देश भर में आगामी वर्षों में चलाए जाने वाले सेवा कार्यों की योजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन
RSS Suposhan Abhiyan, Sangh will create space among people through nutrition, will start from PMs Lok Sabha co
आरएसएस - फोटो : Social Media

विस्तार

देशभर के लोगों को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पोषण को माध्यम बनाया है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से होगी। यहां पर 25-26 जुलाई को संघ के सभी सेवा संगठनों की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बार इस बैठक का मुख्य एजेंडा होगा सुपोषण।

विज्ञापन

संघ ने कुपोषण को दूर करने के लिए सुपोषण शब्द चुना है। इसके जरिये देशभर में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। संघ के सेवा संगठन अपने स्तर पर लगातार सेवा कार्य करते रहते हैं, लेकिन इस बार यह सभी संगठनों की ओर से सामूहिक फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

इसमें सभी संगठनों के राष्ट्रीय संगठन मंत्रियों के अलावा, प्रांत स्तर के पांच-पांच पदाधिकारी शामिल होंगे। ऐसे कुल 50 संघ पदाधिकारियों का समूह पिछले वर्षों में किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा करेगा। इसके बाद आगे एक वर्ष तक क्या-क्या किया जाएगा, इस पर फैसला लेगा। बैठक में संघ के कई राष्ट्र पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा कार्यों की बनाई जाएगी योजना
आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. अशोक वार्ष्णेय के अनुसार यह आरएसएस के सभी सेवा संघों की एक बैठक है, जिसमें देश भर में आगामी वर्षों में चलाए जाने वाले सेवा कार्यों की योजना बनाई जाएगी। इसके तहत शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य चलाए जाएंगे, जिसमें स्वास्थ्य को प्रमुखता पर रखा गया है।

पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक
गर्भवती महिलाओं को पोषण कैसे मिले, बच्चों की देखभाल किस तरह से की जाए, उनका भोजन कैसा होना चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक कैसे किया जाएगा, इसके लिए समाज के बीच के लोगों और स्वयं सेवकों को भी विशेषज्ञों के जरिए ट्रेनिंग दी जाएगी। फिर वे प्रांत स्तर, विभाग स्तर और छोटे-छोटे समूहों में बंटकर काम करेंगे।

संघ के इन सेवा संगठनों के पदाधिकारी जुटेंगे
विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, विद्या भारती, आरोग्य भारती, सक्षम, राष्ट्रसेविका समिति, दीनदयाल शोध संस्थान, भारत विकास परिषद, कल्याण आश्रम जैसे कुल 11 संगठन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed