फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RSS's national contemplation meeting: Four-day meeting started from time, pracharaks prepared the draft

आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक शुरू: यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर होगी चर्चा, कोरोना भी मुद्दा

Fri, 09 Jul 2021 11:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Jul 2021 11:29 AM IST
सार

धर्मनगरी में आज से शुरू हो रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और कोरोना की तीसरी लहर पर विशेष रूप से चर्चा होगी।

विज्ञापन
RSS's national contemplation meeting: Four-day meeting started from time, pracharaks prepared the draft
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट में आज से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की चार दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक शुरु हाे चुकी है। पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को संघ के क्षेत्र प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक और विभाग प्रचारकों की समन्वय बैठक में तैयार किया गया मसौदा/प्रतिवेदन संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन


बैठक में इन्हीं मुद्दों पर मंथन और चर्चा होगी। धर्मनगरी में शुक्रवार से शुरू हो रही राष्ट्रीय चिंतन बैठक के लिए संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत सहित आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी यहां आ चुके हैं। पूर्व संध्या में हुई आपसी समन्वय बैठक में कोरोना काल में संघ के बंद पड़े नियमित कार्यक्रमों को फिर शुरू करने की सहमति बनी।
विज्ञापन

यूपी समेत पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव पर भी खास चर्चा हुई। तय किया गया कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले ही संघ की जिला स्तरीय टीमें गांवों में जाकर लोगों की जरूरतें समझेंगी और कोरोना से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारियां देंगी।

साथ ही संघ द्वारा संचालित अस्पतालों को पूरी क्षमता और सक्रियता से व्यवस्थित करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि तीसरी लहर में इन अस्पतालों का लाभ लोगों को मिल सके। लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकारों के कामों और उनकी आम छवि पर भी विचार विमर्श हुआ।

राष्ट्रवाद का भाव करेंगे जागृत 
संघ की चिंतन बैठक में देशवासियों के बीच राष्ट्रवाद का भाव तेजी से जागृत करने की रणनीति पर भी बात होगी। साथ ही संघ पदाधिकारी जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे। इसके बाद सांसद और विधायक यह काम अंजाम देंगे। यह भी मंत्र दिया जाएगा कि जन संपर्क के दौरान कहीं जनता गुस्से में हो या विरोध करें तो उन्हें शांति और शालीनता से समझाकर संतुष्ट करें। साथ ही यह भी कहा गया कि बेवजह बयान न दें, जिससे सरकार की छवि धूमिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed