फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RSS preparation In lok sabha elections 2019

आरएसएस का यूपी की इन दो सीटों से खास मोह, किसी भी कीमत पर चुनावी रण जीतने के लिए अपनाया ये पैंतरा

Thu, 11 Apr 2019 12:55 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Apr 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
RSS preparation In lok sabha elections 2019
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव में कानपुर और अकबरपुर सीट किसी भी कीमत पर जीतने के लिए संघ हर संभव कोशिश में लगा है। बुधवार को संघ के सभी 42 अनुषांगिक संगठनों को भी चुनाव मैदान में उतार दिया गया। क्षेत्र प्रचारक अनिल और प्रांत प्रचारक संजय की तरफ से सभी संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से दो टूक कहा गया है कि वे गली-गली, घर-घर पहुंचें।
विज्ञापन


बुधवार को जयनारायण विद्या मंदिर में संघ के स्वयं सेवकों के साथ उससे जुड़े संगठनों की बैठक की गई जिसमें सभी से कहा गया कि वे बस्तियों में जाकर लोगों को अपने साथ जोड़ें।
विज्ञापन

सौ प्रतिशत यह सुनिश्चित करके ही वहां से हटें कि वोट भाजपा के खाते में जाएगा। इसी तरह पहली बार वोटिंग करने जा रहे मतदाताओं पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

कहा गया कि देश में वर्तमान में जो माहौल चल रहा है, उसे मतदान तक बनाकर रखें। इसके साथ ही अलग-अलग वर्गों के साथ भी संघ के पदाधिकारी बैठक कर रहें हैं जिसमें शिक्षक, व्यापारी, वकील, डाक्टर, इंजीनियर, अधिकारियों को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। सभी संगठनों से कहा गया है कि वे भाजपा के साथ मिलकर अपनी रणनीति बनाएं जिससे बूथ स्तर पर लोगों को जोड़ने में मदद मिल सके।

मुस्लिम वोटों पर खास मशक्कत
संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों की बैठक में मुस्लिम वोटों को लेकर भी चर्चा हुई। महानगर में मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। ऐसे में यह वोट किधर जाएगा, पदाधिकारियों, स्वयं सेवकों के बीच इसे लेकर भी रणनीति बनाई गई। बताया गया कि मुस्लिम महिलाओं का रुझान भाजपा की तरफ है। मोदी सरकार में मुस्लिम महिलाओं के हितों के लिए विशेष कार्य किया गया है जिसका लाभ इन महिलाओं को मिला है। 

इन संगठन पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक 
विश्व हिंदू परिषद, भारतीय मजदूर संघ, सेवा भारती, आरोग्य भारती, संस्कार भारती, विद्यार्थी परिषद, वनवासी कल्याण, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, विद्या भारती, विज्ञान भारती, प्रज्ञा भारती, सक्षम सहित कुल 42 संगठन। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed