फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rs 3.50 lakh looted from a businessman in Babupurwa, miscreants committed the crime after beating him

Kanpur: बाबूपुरवा में सरेराह कारोबारी से 3.50 लाख की लूट, बदमाशों ने मारपीट के बाद दिया वारदात को अंजाम

Sat, 21 Sep 2024 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Sep 2024 12:47 PM IST
सार

Kanpur News: बाबूपुरवा थान क्षेत्र में गल्ला कारोबारी से सरेराह लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। एसीपी बाबूपुरवा अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में लूट की बात सामने आई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Rs 3.50 lakh looted from a businessman in Babupurwa, miscreants committed the crime after beating him
जानकारी देता कारोबारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने किदवईनगर निवासी गल्ला कारोबारी अंशुल गुप्ता से मारपीट कर 3.50 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। कारोबारी से लूट की सूचना पर मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने मामले की जांच के लिए टीमें लगा दी हैं।

विज्ञापन

अंशुल गुप्ता की कलक्टरगंज में गल्ले की दुकान हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अंशुल के अनुसार वह टाटमिल चौराहा पार कर नए पुल की ओर बढ़े ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और सड़क हादसा कर भागने का आरोप लगाते हुए बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस बीच पास में ही पहले से मौजूद बुलेट सवार युवक भी वहां पहुंचा। इसके बाद दोनों ने मारपीट कर उनकी बाइक सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक कर रुपये भरा बैग लूट लिया। इसके बाद मौके से दोनों फरार हो गए। उनके अनुसार बैग में 3.50 लाख रुपये, दुकान के दस्तावेज, चाबियां व अन्य दस्तावेज मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटीं पुलिस की टीमें
एसीपी बाबूपुरवा अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में लूट की बात सामने आई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पीछा करने और हमला कर भागने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed