फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rs 15.74 lakh looted by attacking supervisor in Kanpur, police engaged in investigation

कानपुर: सुपरवाइजर पर हमला कर 15.74 लाख रुपये लूटे, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 14 May 2022 09:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 May 2022 09:12 AM IST
सार

बिधनू थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने रिंद नदी के पास ओवरटेक कर सुपरवाइजर को रोका और बैग लूट ले गए। यह घटना तब हुई है, जबकि चंद कदम की दूरी पर बिधनू पुलिस चेकिंग कर रही थी। 

विज्ञापन
Rs 15.74 lakh looted by attacking supervisor in Kanpur, police engaged in investigation
सुपरवाइजर राहुल और कार ड्राइवर सतनाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिधनू में रिंद नदी के पास शुक्रवार रात बदमाशों ने पाइप कंपनी के सुपरवाइजर पर हमला कर 15.74 लाख रुपये लूट लिए। बीच सड़क पर कार को ओवरटेक कर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। बलिया निवासी राहुल कुमार ने बताया कि महोबा में कंपनी का काम चल रहा है। उसी सिलसिले में टैक्सी (कार) से शुक्रवार शाम लखनऊ से महोबा जा रहे थे।

विज्ञापन

रात करीब आठ बजे बिधनू में रिंद नदी के पास पहुंचे। तभी काली स्कॉर्पियों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद असलहों से लैस बदमाशों ने उन्हें बाहर निकाला और मारपीट कर बैग लूट ले गए। बैग में 15.74 लाख रुपये थे। वारदात के बाद राहुल ड्राइवर के साथ घाटमपुर कोतवाली पहुंचे। वहां पूरी घटना बताई। पुलिस मौके पर पहुंची तो, पता चला कि घटना स्थल बिधनू थाना क्षेत्र में है। इसके बाद बिधनू पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

बदमाशों को थी पूरी जानकारी, करीबी का हाथ
राहुल ने बताया कि अक्सर उनका एक शहर से दूसरे शहर जाना होता है। वे अक्सर कबरई महोबा निवासी ट्रैक्सी ड्राइवर सतनाम के साथ ही जाते हैं। लूट की जब वारदात हुई, तो भी सतनाम साथ में था। गाड़ी न लूट लें, इसलिए सतनाम ने कार की चाभी फेंक दी थी। पुलिस को आशंका है कि इसमें किसी करीबी का हाथ है। उसे पूरी जानकारी थी कि राहुल के पास नकदी है। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही थी। पीड़ित ने जो तथ्य बताए हैं, उस आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed