फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RPF constable caught husband in Kanpur, wife jumped from moving train

Kanpur: सिपाही ने पति को पकड़ा...तो पत्नी चलती ट्रेन से कूदी, आरोप- चोर कहकर पकड़ा, गाली गलौज की

Thu, 16 Mar 2023 07:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Mar 2023 07:31 PM IST
सार

घाटमपुर रेलवे स्टेशन में युवक परिवार को बैठाकर ट्रेन से उतरा था। तभी आरपीएफ सिपाही ने चोर कहकर पकड़ लिया। इससे दहशत में आई पत्नी ट्रेन से कूद गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने सिपाही पर आरोप लगाया है कि उसने चोर होने का आरोप लगाकर पकड़ा और गाली गलौज भी की।

विज्ञापन
RPF constable caught husband in Kanpur, wife jumped from moving train
जानकारी देता पीड़ित इम्तियाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में घाटमपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह परिवार को बैठाकर ट्रेन से उतरे युवक को आरपीएफ सिपाही चोर समझकर पकड़कर गाली गलौज करने लगा। यह देख दहशतजदा उसकी पत्नी चलती ट्रेन से कूद गई। प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर घायल हो गई।

विज्ञापन

उसे सीएचसी घाटमपुर से हैलट रेफर किया गया है। परिजनों के हंगामा करने पर आरोपी सिपाही मौके से खिसक  गया। कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी इम्तियाज अपनी पत्नी सीमा, बेटे अरशद व आयत, सास गुड़िया, साली रोशनी को बांदा जाना था।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह वह परिजनों को इंटरसिटी ट्रेन में बैठाने घाटमपुर रेलवे स्टेशन आए थे। परिजनों को सीट पर बैठाकर इम्तियाज ट्रेन से उतरे थे। तभी उसको आरपीएफ सिपाही ने चोरी का आरोप लगा पकड़ लिया। उन्होंने सफाई दी, तो गाली गलौज करके चौकी की ओर खींचकर ले जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में आई पत्नी ट्रेन से कूदी
यह देखकर दहशत में आई पत्नी सीमा चली ट्रेन से छलांग लगा दी। जिससे प्लेटफार्म पर गिरने से सीमा घायल हो गई। इधर, महिला के गिरते ही गार्ड ने ट्रेन रुकवा दी। परिवार के अन्य सदस्य भी ट्रेन से उतर आए और हंगामा करने गए। इस बीच सिपाही मौके से खिसक गया।

गंभीर हालत में हैलट रेफर
परिजन घायल महिला को सीएचसी लेकर पहंचे, जहां से सिर पर चोट के चलते हैलट रेफर कर दिया गया। सीएचसी में पति ने आरोप लगाया कि घायल सीमा काफी देर तक प्लेटफार्म पर पड़े तड़पती रही, लेकिन आरपीएफ ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया।

चौकी प्रभारी का दावा- सिपाही ने समझाने के लिए रोका
घाटमपुर आरपीएफ चौकी प्रभारी रामअवतार ने बताया कि युवक चलती ट्रेन से उतरा था। सिपाही ने उसे समझाने के लिए रोका था। महिला भ्रमवश ट्रेन से कूदी है। उसका इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed