{"_id":"5da6f82b8ebc3e93c95f2ec3","slug":"room-temperature-will-be-same-in-all-seasons-iit-alumnus-make-thermo-battery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर मौसम में कमरे का तापमान एक जैसा रहेगा, आईआईटी के पूर्व छात्र ने बनाई थर्मो बैटरी, यह है खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मौसम में कमरे का तापमान एक जैसा रहेगा, आईआईटी के पूर्व छात्र ने बनाई थर्मो बैटरी, यह है खासियत
Wed, 16 Oct 2019 05:01 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Oct 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर आईआईटी के पूर्व छात्र और संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर डॉ. विक्रम सोनी ने ऐसी थर्मो बैटरी तैयार की है जो किसी भी मौसम में कमरे के तापमान को एक जैसा रखेगी। इस इनोवेशन के लिए उन्हें ग्रीन टैलेंट अवार्ड से 24 अक्तूबर को जर्मनी में सम्मानित किया जाएगा।
इस अवार्ड के लिए विश्व भर के वैज्ञानिकों ने अपने इनोवेशन प्रस्तुत किए थे। कुल 25 लोगों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है जिनमें चार भारतीय हैं। यह अवार्ड विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन इनोवेशन के लिए दिया जाता है।

इस साल दुनिया के 97 देशों से 837 से अधिक प्रविष्टियां आई थीं। अवार्ड पाने वाले वैज्ञानिकों को जर्मनी में शोध करने का मौका मिलेगा। पुरस्कार विजेता जर्मनी के वैज्ञानिकों के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे।
वर्ष 2020 में इन्हें अपनी पसंद के जर्मन संस्थान में अनुसंधान का अवसर मिलेगा। इसका पूरा खर्च ग्रीन टैलेंट देता है। डॉ. विक्रम ने इस इनोवेशन में ऊर्जा के स्टोरेज और रिकवरी का फार्मूला अपनाया है।
वर्ष 2020 में इन्हें अपनी पसंद के जर्मन संस्थान में अनुसंधान का अवसर मिलेगा। इसका पूरा खर्च ग्रीन टैलेंट देता है। डॉ. विक्रम ने इस इनोवेशन में ऊर्जा के स्टोरेज और रिकवरी का फार्मूला अपनाया है।