फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   room temperature will be same in all seasons, IIT alumnus make thermo battery

हर मौसम में कमरे का तापमान एक जैसा रहेगा, आईआईटी के पूर्व छात्र ने बनाई थर्मो बैटरी, यह है खासियत

Wed, 16 Oct 2019 05:01 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Oct 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
room temperature will be same in all seasons, IIT alumnus make thermo battery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर आईआईटी के पूर्व छात्र और संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर डॉ. विक्रम सोनी ने ऐसी थर्मो बैटरी तैयार की है जो किसी भी मौसम में कमरे के तापमान को एक जैसा रखेगी। इस इनोवेशन के लिए उन्हें ग्रीन टैलेंट अवार्ड से 24 अक्तूबर को जर्मनी में सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस अवार्ड के लिए विश्व भर के वैज्ञानिकों ने अपने इनोवेशन प्रस्तुत किए थे। कुल 25 लोगों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है जिनमें चार भारतीय हैं। यह अवार्ड विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन इनोवेशन के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन

इस साल दुनिया के 97 देशों से 837 से अधिक प्रविष्टियां आई थीं। अवार्ड पाने वाले वैज्ञानिकों को जर्मनी में शोध करने का मौका मिलेगा। पुरस्कार विजेता जर्मनी के वैज्ञानिकों के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे।

वर्ष 2020 में इन्हें अपनी पसंद के जर्मन संस्थान में अनुसंधान का अवसर मिलेगा। इसका पूरा खर्च ग्रीन टैलेंट देता है। डॉ. विक्रम ने इस इनोवेशन में ऊर्जा के स्टोरेज और रिकवरी का फार्मूला अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed