फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   roof of the house collapsed due to rain, five including three women injured

कानपुर: बारिश से जर्जर मकान की छत ढही, तीन महिलाओं समेत पांच घायल

Tue, 10 Aug 2021 12:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Aug 2021 12:56 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार करीब 72 साल पुराना जर्जर मकान दो भाइयों अहसान अली और इनाम अली का है। इनाम अली अपना हिस्सा बंद कर कहीं और रहते हैं।

विज्ञापन
roof of the house collapsed due to rain, five including three women injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बेकनगंज थाने के पास सोमवार को तेज बारिश से एक जर्जर मकान की छत ढह गई। मलबे की चपेट में आकर मकान के पास खड़ी उन्नाव की तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार करीब 72 साल पुराना जर्जर मकान दो भाइयों अहसान अली और इनाम अली का है। इनाम अली अपना हिस्सा बंद कर कहीं और रहते हैं। वहीं, अहसान अली मकान के दूसरे हिस्से में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े पांच बजे अहसान अली के पोर्शन की छत ढह गई। मलबा ग्राउंड फ्लोर में बने होटल की छत पर गिर गया। इससे ग्राउंड फ्लोर का छज्जा ढह गया। इस बीच बारिश में भीगने से बचने के लिए उन्नाव मौरावां निवासी अंजुम, गौसिया और ताहिरा खड़ी थीं, जो मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में ही दो ठेले वाले रायपुरवा निवासी सरफराज अहमद व नाला रोड निवासी इरशाद भी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार नगर निगम को जानकारी दी गई है, जिससे मकान की मजबूती का आंकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed